7 Mahadeep ke Naam भूवैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी पर टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद है। जब यह प्लेट्स सरकती है, एक दूसरे से अलग होती है तो महाद्वीपों का निर्माण होता है। महाद्वीप कितने है इस बात पर भूगोलशास्त्रियों के अलग-अलग मत है।

7 Mahadeep ke Naam
कुछ यूरोप और एशिया को एक मानकर मानते है की महाद्वीप छः है वहीं कुछ उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को एक मानते है। महाद्वीप संख्या में सात है – एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।
इस लेख में हम एक-एक महाद्वीप के बारें में विस्तार से जानेंगे, तो चलिए जानते है –
एशिया महाद्वीप (Asia Mahadeep)
- एशिया महाद्वीप संसार के भूभाग का लगभग 30.6 प्रतिशत है।
- यह क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा महाद्वीप है, दुनिया की कुल जनसंख्या का 60 प्रतिशत भाग यहीं निवास करता है।
- एशिया महाद्वीप को “महाद्वीपों का महाद्वीप” और “विषमताओं का महाद्वीप” के नाम से भी जाना जाता है।
- यह महाद्वीप भूमध्य सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
- एशिया का सबसे बड़ा बिंदु माउंट एवरेस्ट और सबसे निचला बिंदु मृत सागर (Dead Sea) है।
- एशिया में 49 देश है, रूस भी एशिया में ही आता है लेकिन राजनैतिक दृष्टि से यह एक यूरोपीय राष्ट्र भी है।
- इस महाद्वीप के सबसे बड़े देशों में है – भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया।
अफ्रीका महाद्वीप (Africa Mahadeep)
- यह एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- अफ्रीका महाद्वीप में सबसे पहले मानव जन्म और विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे “मानव सभ्यता की जन्मभूमि” भी माना जाता है।
- मानव जाति की सम्पूर्ण सभ्यताओं का विकास इसी महाद्वीप में हुआ अतः यह “मानव घर” के नाम से भी प्रसिद्ध है।
- अफ्रीका महाद्वीप दुनिया के भूभाग का लगभग 20 प्रतिशत है।
- इस महाद्वीप का सबसे उच्च बिंदु किलिमंजारो (5895 मी.) और सबसे निम्नतम बिंदु अस्सल झील है।
- अफ्रीका महाद्वीप का 1/3 भाग मरुस्थल है।
- अफ्रीका में हीरा, सोना, तांबा और यूरेनियम के भंडार है।
- अफ्रीका एक ऐसा महाद्वीप है जिससे कर्क रेखा, मकर रेखा और भूमध्य रेखा गुजराती है।
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
- विश्व के क्षेत्रफल के 16.3 प्रतिशत भाग पर यह महाद्वीप फैला हुआ है।
- उत्तरी अमेरिका विश्व का सबसे अधिक विकसित और संपन्न महाद्वीप है।
- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने की थी।
- इसका नाम इटली के नाविक वेस्पुसी अमेरिगो के नाम पर रखा गया है।
- उत्तरी अमेरिका पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, पूर्व और मध्य मैदानी इलाकों में निचली सीमा शामिल है।
- दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील सुपीरियर झील इसी महाद्वीप में है।
- उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट मेकिनले (6168 मी.) है।
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
- यह चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 11.8 प्रतिशत है।
- दक्षिण अमेरिका उत्तरी अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
- विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला एंडीज़ और टिटिकाका झील इसी महाद्वीप में स्थित है।
- अमेज़न जिसे पृथ्वी का गुर्दा भी कहा जाता है इसी महाद्वीप में स्थित है।
- दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी माउंट एकोनकागुआ है जिसकी ऊंचाई 6960 मी. है।
अंटार्कटिका महाद्वीप
- अंटार्कटिका विश्व का पांचवा बड़ा महाद्वीप है जिसके कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत है 9.6 प्रतिशत।
- यह एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहाँ कोई आबादी नहीं रहती। यह पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है इसलिए इसे “श्वेत महाद्वीप” भी कहते है।
- एक अंग्रेज़ नाविक जेम्स कुक द्वारा पहली बार इसे खोजने का प्रयास किया गया था।
- अंटार्कटिका पर पहुंचने वाले पहले भारतीय थे रामचरण जी।
- इस महाद्वीप को गतिशील या सक्रिय महाद्वीप भी कहा जाता है क्योंकि ऋतु परिवर्तन के कारण इसका आकार बदलता रहता है।
यूरोप महाद्वीप
- यूरोप विश्व के भूभाग का 6.5 प्रतिशत है।
- यूरोप का सबसे निम्नतम बिंदु कैस्पियन सागर है और उच्चतम शिखर माउंट एल्ब्रुस (5642 मी.) है।
- यूरोप एशिया से जुड़ा हुआ महाद्वीप है।
- यूरोप दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है और इस महाद्वीप का सबसे छोटा शहर वेटिकन सिटी है।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
- ऑस्ट्रेलिया एक द्वीप महाद्वीप है इसे कुछ भूगोलवेत्ता “ऑस्ट्रेलेशिया और ओशिनिया” भी कहते है।
- क्षेत्रफल के आधार पर यह सबसे छोटा महाद्वीप है, यह कुल भूभाग का 5.21 प्रतिशत भाग कवर करता है।
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को पहली बार एक डच नाविक ने पहचान दी।
यह भी देखे – सौरमंडल के आठ ग्रहों के बारें में जानें
निष्कर्ष
उपर्युक्त लेख में सात महाद्वीपों (7 Mahadeep ke Naam) को विस्तार से बताया गया है। आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। किसी भी त्रुटी के विषय में आप हमसे सम्पर्क कर सकते है।
FAQs
ANS. अफ्रीका महाद्वीप
ANS. अफ्रीका
ANS. कोलंबस