credit : social media
राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है? क्या है इस दिन का इतिहास?
credit : social media
स्वतंत्रता के पश्चात राजस्थान का एकीकरण विभिन्न चरणों से होकर गुजरा, कुल सात चरणों से गुजरने के बाद ही वर्तमान राजस्थान बन पाया।
credit : social media
30 मार्च 1949 को सरदार पटेल द्वारा जयपुर में वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया गया।
credit : social media
30 मार्च 1949 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान के एकीकरण का चौथा चरण था, जिसमें जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर रियासतों का अन्य रियासतों में विलय कर वृहद् राजस्थान बनाया गया था।
credit : social media
जब एकीकरण का चौथा चरण था तब राजस्थान में 14 रियासत और 2 ठिकाने थे।
credit : social media
इस वृहद् राजस्थान की राजधानी जयपुर को बनाया गया और उस समय वृहद् राजस्थान के प्रधानमंत्री हीरालाल शास्त्री थे।
credit : social media
महाराज प्रमुख उदयपुर महाराणा भूपालसिंह को और राजप्रमुख जयपुर के महाराजा मानसिंह द्वितीय को बनाया गया।
credit : social media
30 मार्च 2024 को राजस्थान का 75वां स्थापन दिवस मनाया गया है।