image credit : pixabay
कलकत्ता जो कि ब्रिटिश भारत की राजधानी रहा, अपनी बहुमंजिला इमारतों और वास्तुकला शैलियों के लिए प्रसिद्ध है, इसी वास्तुकला का प्रतीक है विक्टोरिया मेमोरियल।
महारानी विक्टोरिया की याद में विक्टोरिया मेमोरियल का निर्माण किया गया था, इस इमारत में बाग़-बगीचे, संग्रहालय बनाया गया है।
1906 में विक्टोरिया मेमोरियल की आधारशिला जॉर्ज पंचम द्वारा रखी गई, इस संग्रहालय को बनने में 15 साल का समय लगा था।
स्थापत्य कला के इस अद्भुद नमूने को मकराना से लाए गए सफेद संगमरमर से बनाया गया है।
यह एक आर्ट गेलेरी है जिसे आम जनता के लिए 1924 में खोला गया था।
विक्टोरिया मेमोरियल के वास्तुकार विलियम इमर्सन थे जिन्होंने ब्रिटिश, मुग़ल और भारतीय वास्तुकला को समन्वित करके इसे तैयार किया था।
मेमोरियल हॉल में सबसे बड़ी पेंटिंग दिल्ली दरबार की है जिसमें महारानी विक्टोरिया को भारत के सम्राट की उपाधि दी जा रही है।
इस इमारत की भव्यता को देखते हुए 1979 में भारत सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया।
इस ऐतिहासिक इमारत को हमले से बचाने के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस पर काला रंग किया गया था।