हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी 1971 को भारत का 18वां राज्य बनाया गया।

राज्य का 66.52% क्षेत्र वनाच्छादित है।

हिमाचल प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला है और शीतकालीन धर्मशाला।

हिमाचल का पश्मीना पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

प्रदेश का सोलन शहर ‘मशरुम सिटी’ के नाम से जाना जाता है।

सोलन स्थित सनावर गाँव सौर ऊर्जा से चलित स्विमिंग पूल के लिए प्रसिद्ध है।

हिमाचल प्रदेश को फलों का कटोरा भी कहा जाता है।

हिमाचल के सेबों का भारत के राज्यों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी निर्यात होता है ।

भारत के चंबा जिले में स्थित खजियार गाँव को ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ भी कहा जाता है।

दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट ग्राउंड भी हिमाचल प्रदेश में स्थित है।

तम्बाकू पर प्रतिबंध लगाने के बाद हिमाचल भारत का पहला धूम्रपान मुक्त राज्य बन गया है।