Krishna Janmashtami 2024 : कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?

Krishna Janmashtami 2024 भारत देश विविधताओं में एकता वाला देश है। विभिन्न प्रकार के त्योहारों के कारण भारत विश्व भर में प्रसिद्ध है। भारत में अलग-अलग धर्मों द्वारा अलग-अलग त्योहार मनाये जाते है। उन सभी त्योहारों में से एक त्योहार है कृष्ण जन्माष्टमी। आइये जानते है Krishna Janmashtami 2024 कब और किस मुहूर्त पर मनाई जाएगी। 

Krishna Janmashtami 2022

Krishna Janmashtami कब मनाई जाएगी ?

हिन्दू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि में श्री कृष्ण जी का जन्म मथुरा में हुआ था। 

कब है Krishna Janmashtami ?

हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को मनाई जाएगी। किन्तु इस साल अष्टमी तिथि दो दिन पड़  रही है। 26 अगस्त को 3:39 एएम बजे से अष्टमी तिथि शुरू हो रही है। जो की 27 अगस्त को 2:19 एएम पर समाप्त हो जाएगी। 

कृष्ण जी का जन्म रात्रि 12 बजे हुआ था। सूर्योदय की दृष्टि से देखा जाए तो 26 अगस्त जन्माष्टमी के लिए उत्तम है। 

मथुरा, वृन्दावन में  Krishna Janmashtami 26 अगस्त को ही मनाई जाएगी। 

पूजन – विधि –

  • कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रातः काल स्नान कर कृष्ण जी का विधि-विधान से पूजन करना श्रेष्ठ  माना गया है। 
  • इस दिन संध्या के समय झूला बनाकर भगवान श्री कृष्ण जी को उसमे झूला झुलाया जाता है। 
  • आरती करने के बाद पंजीरी, माखन और सूखे मेवों का भोग लगाकर सभी परिवारजनों और भक्तों में बांटा जाता है। 
  • कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत  में महिलाएं विशेष रूप से अजमा का सेवन करती है। 
  • इस दिन गौ दान का भी विशेष महत्व है। 

मटकी-फोड़ प्रतियोगिता –

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भारत में कई जगह दही-हांड़ी या मटकी-फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। दही भरी मटकी को रस्सी से ऊंचाई पर लटकाया जाता है। फिर अनेक समूहों द्वारा उस हांड़ी को फोड़ने का प्रयास किया है। जो भी मटकी फोड़ने के प्रयास में सफल हो जाता है उसे उचित इनाम प्रदान किया जाता है। 

कहा जाता है की भगवान कृष्ण गोकुल में पड़ोसियों के दही और माखन की हांड़ी को तोड़ा करते थे। ऐसा माना जाता है की इससे वहां सुख समृद्धि बनी रहती थी। इसलिए आज भी दही हांड़ी का आयोजन किया जाता है ताकि भगवान श्री कृष्ण की कृपादृष्टि बनी रहे।

FAQs

Q. कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाती है?

ANS. भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।

Q. कृष्ण जन्माष्टमी 2024 कब है?

ANS. 26 अगस्त 2024

शेयर करे –

Leave a Comment