Vidhansabha Kya Hai जैसे केंद्र सरकार में संसदीय प्रणाली होती है, ठीक उसी प्रकार राज्य सरकार में भी होती है। हर राज्य सरकार के तीन अंग होते है – व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका।
आइये जानते है विधानसभा क्या होती है? विधानसभा की शक्तियां क्या है? कार्यकाल कितना होता है?

विधानसभा क्या है? (Vidhansabha Kya Hai)
विधानमंडल जिसमें शासन संचालन हेतु क़ानून बनाने की शक्ति निहित है। प्रत्येक राज्य में एक विधानमंडल होता है। यह विधानमंडल किसी राज्य में एक सदनीय होता है तो किसी राज्य में द्विसदनीय होता है। किसी राज्य में केवल एक सदन होता है तो उसे विधानसभा (Vidhan Sabha) कहते है। और यदि विधानमंडल द्विसदनीय हो तो –
- एक सदन को विधानसभा यानि निम्न सदन कहते है।
- और दूसरे सदन को विधानपरिषद यानि उच्च सदन कहते है।
विधानसभा में सदस्य संख्या कितनी होती है?
- संविधान के अनुच्छेद 170 के अनुसार प्रत्येक राज्य की विधानसभा में न्यूनतम 60 और अधिकतम 500 सदस्य हो सकते है।
- यह सदस्य जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से वयस्क मताधिकार के आधार पर चुने जाते है।
- यह निर्वाचित सदस्य विधायक या एमएलए (MLA) कहलाते है।
सदस्यों की योग्यताएं क्या है?
- वह भारत का नागरिक हो।
- कम से कम 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।
- सरकार में किसी लाभ के पद पर कार्य न करता हो।
- संसद विधि द्वारा निर्धारित योग्यताओं से युक्त हो।
विधानसभा का कार्यकाल (Vidhansabha Kya Hai)
कार्यकाल पहले अधिवेशन की तिथि से 5 वर्ष होता है लेकिन अनुच्छेद 172 के अनुसार राज्यपाल इसे पहले ही विघटित कर सकता है। विधानसभा की साल में कम से कम 2 बैठक होना अनिवार्य है।
विधानसभा की कार्यवाही का संचालन कौन करता है?
स्पीकर या विधानसभाध्यक्ष विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करता है जिसका निर्वाचन विधानसभा सदस्यों द्वारा अपने में ही बहुमत द्वारा किया जाता है। विधानसभा के अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष तथा इन दोनों की अनुपस्थिति में चुना हुआ कोई एक सदस्य कर्तव्य का निर्वहन करता है।
विधानसभा के कार्य एवं शक्तियां
मुख्य रूप से विधानसभा के दो मुख्य कार्य है – विधायी और वित्तीय।
- विधायी कार्य के अंतर्गत राज्य और समवर्ती सूची के विषयों पर कानून बना सकती है।
- वित्तीय क्षेत्र में धन विधेयक और बजट पास करना, कर निर्धारित करने का काम विधानसभा करती है।
- राष्ट्रपति और राज्यसभा के सदस्यों के निर्वाचन में विधानसभा के सदस्य भाग लेते है।
विधानपरिषद का गठन
विधानपरिषद देश के कुछ राज्यों में ही है। इसमें सदस्यों की संख्या कम से कम 40 और अधिक से अधिक विधानसभा के सदस्यों की एक -तिहाई हो सकती है। विधानपरिषद के सदस्यों की योग्यता वही है जो विधानसभा के सदस्यों की है बस फर्क इतना सा है की सदस्यों की न्यूनतम आयु विधानपरिषद में कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको संक्षिप्त में विधानसभा क्या है? (Vidhansabha kya hai?) बताने का प्रयास किया है। आशा करते है कि इस जानकारी से आपके सारे सवालों के जवाब मिल गये होंगे। कोई भी त्रुटी होने पर हमसे संपर्क करे।
FAQs
ANS. कम से कम 60 और अधिकतम 500।
ANS. अनुच्छेद 172 में।
यह भी पढ़े-