अरुणाचल प्रदेश का इतिहास : Arunachal Pradesh History

Arunachal Pradesh History in Hindi अरुणाचल प्रदेश भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों जिन्हें seven sisters के नाम से भी जाना जाता है उनमें में से एक है। अरुणाचल प्रदेश को उगते हुए सूरज का प्रदेश भी कहा जाता है। भारत में सबसे पहले सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश में ही होता है। आइये जानते है इसके बारें में विस्तार से –

अरुणाचल प्रदेश की सीमा-रेखा (Arunachal Pradesh Border Countries)

इस प्रदेश की सीमा-रेखा पूर्व में म्यांमार, पश्चिम में भूटान, उत्तर में तिब्बत व दक्षिण में असम से लगती है। अरुणाचल प्रदेश के दक्षिण पूर्व में नागालैंड स्थित है। 

अरुणाचल प्रदेश का इतिहास (Arunachal Pradesh History in Hindi)

भारत के इस उत्तर-पूर्वी राज्य का ऐसा कोई लिखित इतिहास नहीं है। इसके इतिहास के कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इस राज्य की सीमा चीन, तिब्बत और म्यांमार से लगती है। इसी कारण व्यापार मार्ग से आपस में इन राज्यों से जुड़ा होने के कारण यहाँ अनेक तिब्बती जाति आकर बसी। शायद यही कारण है कि यहाँ बौद्ध धर्म का प्रभाव देखने को मिलता है। 1962 में इस राज्य को नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के रूप में जाना जाता था। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश को1972 में केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया। उसके बाद इसे 20 फ़रवरी 1987 को यह भारत का 24वां राज्य बना।

अरुणाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Arunachal Pradesh Facts in Hindi)

भारत का 24वां राज्यअरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश की राजधानीईटानगर  
सीमा से लगने वाले राज्यअसम, नागालैंड
राज्य की सीमा से लगने वाले देशभूटान, चीन, म्यांमार
क्षेत्रफल 83,743 वर्ग किलोमीटर 
अरुणाचल प्रदेश के गवर्नरकैवल्य त्रिविक्रम परनाईक
राज्य के मुख्यमंत्रीपेमा खांडू
राज्य के राष्ट्रीय उद्याननामदफा,मोलिंग, केन, मेहो
वन्यजीव अभयारण्यदिबांग, कमलांग
अरुणाचल प्रदेश का राज्य पक्षी होर्नबिल  
अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या 13,82,611  
साक्षरता प्रतिशत66.95 %

अरुणाचल प्रदेश का भौगोलिक विस्तार (Arunachal Pradesh History)

इस प्रदेश के कुछ भाग में हिमालय का विस्तार देखने को मिलता है। अरुणाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 83,743 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से अरुणाचल प्रदेश का 14 वां स्थान है। वहीँ जनसंख्या की दृष्टि से 27वां स्थान है।

इस प्रदेश के प्रमुख दर्रे है – दीफू, पंग्सो, यांग्याप आदि। 2006 में त्वांग के बुमला दर्रे को 40 साल बाद व्यापर के लिए खोल दिया गया था। यहाँ की जलवायु में विविधता देखने को मिलती है। यहाँ टुन्ड्रा, समशीतोष्ण, उष्णकटिबंधीय जलवायु देखने को मिलती है। अरुणाचल प्रदेश में वर्षा अधिक होती है। यहाँ की प्रमुख नदियाँ है – ब्रह्मपुत्र, लोहिंग, तिरप, सियोम और दिहिंग है।

Conclusion 

इस पोस्ट के माध्यम से हमनें संक्षिप्त में अरुणाचल प्रदेश का इतिहास  Arunachal Pradesh History in Hindi बताने की कोशिश की है। आशा करते है की यह पोस्ट आप सभी अभ्यर्थियों के लिए सहायक सिद्ध हो। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करे और कमेंट में सुझाव भी दे सकते है। 

FAQs

Q. अरुणाचल प्रदेश को भारत के 24वें राज्य का दर्जा कब मिला?

ANS. 20 फ़रवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश को भारत के 24 वें राज्य का दर्जा मिला।

Q. अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम क्या है?

ANS. इस प्रदेश को नार्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था।

Q. क्या सेवन सिस्टर्स कहे जाने वाले राज्यों में अरुणाचल प्रदेश का स्थान है?

ANS. हाँ

यह भी पढ़े –

शेयर करे –

Leave a Comment