Biosphere Reserve in India Hindi : भारत के 18 जैव आरक्षित क्षेत्र

Biosphere Reserve in India Hindi बायोस्फियर रिज़र्व क्षेत्र विशेष की जैव विविधता और पारिस्थितिकी के लिए बहुत मायने रखते है। बायोस्फियर रिज़र्व का मतलब है जैव आरक्षित क्षेत्र या संरक्षित क्षेत्र। यह इस बात को दर्शाते है की पृथ्वी के अलग-अलग कोनों में भी जीवन संभव है।

सवाल यह आता है कि जैव आरक्षित क्षेत्र की आवश्यकता क्यों है? जीव-जंतुओं, प्राकृतिक भू-भाग के महत्व को बरक़रार रखने के लिए यह ज़रूरी हैं। इन्हें बनाने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक पारिस्थितिक क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों पर निगरानी रखना है।बायोस्फियर रिज़र्व में केवल वनस्पति और जीव जंतुओं का ही संरक्षण नहीं होता है बल्कि मानव जनजातियों का भी संरक्षण होता है।

बायोस्फियर रिज़र्व : एक परिचय (Biosphere Reserve in India Hindi)

  • जैव आरक्षित क्षेत्र में स्थलीय, जलीय, तटीय और पारिस्थतिकीय क्षेत्र शामिल है।
  • बायोस्फियर संरचना के तीन मुख्य भाग है – इनमें पहला है कोर क्षेत्र जिसमें पौधे और जानवरों को संरक्षित किया जाता है।
  • कोर क्षेत्र में अधिकारीयों के अलावा सभी का प्रवेश निषेध है।
  • दूसरा भाग है – बफ़र क्षेत्र जिसमें मानव जाति और पर्यटन का नियंत्रित तरीके से प्रवेश होता है।
  • तीसरा और आख़िरी भाग है – संक्रमण क्षेत्र जिसमें स्थानीय लोग, बस्तियां की सामान्य गतिविधियाँ शामिल है।

यूनेस्को और बायोस्फियर रिज़र्व (UNESCO and Biosphere Reserve in India Hindi)

  • UNESCO ने प्राकृतिक क्षेत्रों के विकास के लिए बायोस्फियर रिज़र्व क्षेत्र की शुरुआत की थी।
  • बायोस्फियर रिज़र्व का नेटवर्क विश्वभर में फैला हुआ है।
  • यूनेस्को के आकड़ों के अनुसार दुनियाभर में लगभग 270 मिलियन लोग है जो इन रिज़र्व में रह रहे है।
  • विश्व के 134 देशों में कई जैव आरक्षित क्षेत्र मौजूद है।

मैन एंड बायोस्फियर प्रोग्राम (MAB)

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय शोध कार्यक्रम है जिसे यूनेस्को द्वारा 1971 में प्रारंभ किया गया था।
  • इसका प्रमुख लक्ष्य है – “मनुष्य के क्रियाकलापों तथा प्राकृतिक पर्यावरण के मध्य होने वाली अंतर्क्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न समस्याओं का प्रबंधन करना।”
  • इस प्रोग्राम के तहत कई जैव मंडल रिज़र्व बनाए जा रहे है।
  • मार्च, 2016 में अगत्स्य्माला जैव आरक्षित क्षेत्र तमिलनाडू और केरल में फैला है, को शामिल किया गया है।
  • 2018 में कंचनजंघा को यूनेस्को के MAB कार्यक्रम के तहत जैव मंडल रिज़र्व नेटवर्क में शामिल किया है। 

भारत में कितने जैव आरक्षित क्षेत्र है? (How many Biosphere Reserve in India Hindi)

भारत में कुल 18 जैव आरक्षित क्षेत्र है जिनमें से 12 को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। नीचे दी गई सारणी में भारत के 18 बायोस्फियर रिज़र्व के नाम और स्थान बताए गए है – 

जैव आरक्षित क्षेत्र स्थान
नीलगिरी बायोस्फियर रिज़र्व तमिलनाडू 
नन्दा देवी उत्तराखंड 
मन्नार बायोस्फियर रिज़र्व तमिलनाडू 
नोकरेक बायोस्फियर रिज़र्व मेघालय 
सुंदरबन जैव आरक्षित क्षेत्र पश्चिम बंगाल 
मानस बायोस्फियर रिज़र्व असम 
सिमलीपाल बायोस्फियर रिज़र्व ओडिशा 
दिहांग-देबांग बायोस्फियर रिज़र्व अरुणाचलप्रदेश 
पचमढ़ी जैव आरक्षित क्षेत्र मध्य प्रदेश 
अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिज़र्व मध्य प्रदेश 
कच्छ जैव आरक्षित क्षेत्र गुजरात 
कोल्ड डेजर्ट बायोस्फियर रिज़र्व हिमाचलप्रदेश 
कंचनजंघा सिक्किम 
अगत्स्य्माला जैव आरक्षित क्षेत्र केरल 
बड़ा निकोबार अंडमान और निकोबार 
शेषांचलम जैव आरक्षित क्षेत्र  आंध्रप्रदेश 
पन्ना मध्य प्रदेश 
दिब्रु-सैखोवा असम 

निष्कर्ष 

कहीं न कहीं हम मानव ही प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों के लिए जिम्मेदार है। लेकिन बायोस्फियर रिज़र्व (Biosphere Reserve in India Hindi) बनाकर मानव जाति और प्रकृति के बीच के असंतुलन को नियंत्रित किया जा सकता है। यही प्रयास दो पर्यावरणविद् जयधर गुप्ता और विजय के द्वारा किया गया है। उन्होंने बाघ अभयारण्य में भारत का पहला बायोस्फियर रिज़र्व बनाया है। उसके बारें में जानने के लिए नीचे दी गई स्टोरी ज़रूर देखें –  

बाघ अभयारण्य में भारत का पहला बायोस्फियर कहाँ बनाया गया है, जानिए

बायोस्फियर रिज़र्व से संबंधित प्रश्न

Q. बायोस्फियर रिज़र्व प्रोग्राम की शुरुआत कब हुई?

ANS. 1971 में यूनेस्को द्वारा की गई

जानकारी अच्छी लगे तो शेयर करे !

Leave a Comment