BRICS in Hindi : ब्रिक्स क्या है? कौनसे देश इसमें शामिल है?

BRICS in Hindi यह नाम 5 देशों का एक संयुक्त नाम है। दुनिया की 5 अर्थव्यवस्थाओं का समूह है ब्रिक्स। इस प्लेटफार्म का मुख्य उद्देश्य देशों में व्यापार को बढ़ाना, आर्थिक सहायता और दुनिया के विभिन्न मुद्दों में सामंजस्य स्थापित करना है। आइये जानते है ब्रिक्स क्या है? इसका फुल फॉर्म क्या है?

ब्रिक्स क्या है? (BRICS in Hindi)

BRICS दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। ब्रिक्स में 5 देश शामिल है जो कि निम्न है –

  • B – Brazil (ब्राज़ील)
  • R – Russia (रूस)
  • I – India (भारत)
  • C – China (चीन)
  • S – South Africa (दक्षिण अफ्रीका)

ब्रिक्स की स्थापना कब हुई? (BRICS ki Sthapna)

इसकी स्थापना 16 जून 2009 में हुई थी। उस समय इसमें 4 ही देश शामिल थे। इसलिए इसे ब्रिक कहा जाता था। जब 2010 में दक्षिण अफ्रीका इसमें शामिल हुआ तब इसका नाम ब्रिक्स हुआ। हर साल ब्रिक्स सम्मलेन का आयोजन किया जाता है जिसमें देश का जो बड़ा नेता होता है वो भाग लेता है।

अब तक कितने ब्रिक्स सम्मेलन हो चुके है?

हर साल ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन होता है। पहला ब्रिक्स सम्मेलन येकातेरिनबर्ग में 16 जून 2009 को हुआ था। इस सम्मेलन की मेजबानी प्रतिवर्ष एक सदस्य देश करता है। भारत ने 2021 में ब्रिक्स की मेजबानी की थी। हाल ही में इसका 15वां शिखर सम्मेलन हुआ है।

ब्रिक्स सम्मेलन के फायदे (BRICS in Hindi)

देखिये इस समूह में 5 विकासशील देश शामिल है। और 40 देश ऐसे है जो इसमें शामिल होना चाहते है। इस सम्मलेन के माध्यम से वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। न्यू डेवलपमेंट बैंक इसी का एल नतीजा है। 2014 में जब छठा ब्रिक्स सम्मेलन हुआ तब इसकी स्थापना को मंजूरी मिली थी। ब्रिक्स का मुख्य उद्देश्य सही आर्थिक नीतियों को स्थापित करना, देशों में आयात-निर्यात, परिवहन में समन्वय स्थापित करना है। आकड़ों की माने तो यह संगठन पूरे विश्व की आबादी का 41 प्रतिशत है और वैश्विक व्यापार में भागीदारी 16 प्रतिशत है।

उम्मीद करते है आपको सभी सवालों के जवाब मिले होंगे। जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे कोई त्रुटी के विषय में हमसे संपर्क करे।

FAQs

Q. ब्रिक्स की स्थापना कब हुई?

ANS. 16 जून 2009 में ब्रिक्स की स्थापना हुई।

यह भी पढ़े-

शेयर करे –

Leave a Comment