Chandrayaan 3 kab launch hoga : चंद्रयान से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी 

Chandrayaan 3 kab launch hoga भारत का अन्तरिक्ष में सफ़र काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। चंद्रयान मिशन का प्रमुख उद्देश्य चंद्रमा के वातावरण को समझना है। वहां पानी की मौजूदगी का पता, खनिज रसायनों का पता यह सभी इस मिशन से संभव था। चन्द्रमा पर पानी का पता भारत द्वारा लगाया गया। इसी तरह अनेक आकड़ें है जो हमे इस मिशन से प्राप्त हुए और जिनका इस्तेमाल अन्य देशों द्वारा अपनी रिसर्च में भी किया जा रहा है। 

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 लांच कर दिया गया है और अब चन्द्रयान-3 लांच करने की तैयारी है। आइये जानते है इनके बारें में की इस चंद्रयान परियोजना का शुभारम्भ कब हुआ?

चंद्रयान-1 (Chandrayaan-1 kab launch hua)

  • चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 में प्रक्षेपित किया गया था।
  • 2003 में भारत सरकार द्वारा इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी।
  • चंद्रयान-1 को PSLV C11 रॉकेट पर लांच किया गया था।
  • यह लांच सतीश धवन अनुसंधान केंद्र से हुआ।
  • चंद्रयान-1 का वज़न 1380 किलोग्राम था।
  • अगस्त 2022 में चंद्रयान-1 ने कुछ चित्र भेजे जिनमे यह प्रदर्शित होता है कि चन्द्रमा के ध्रुवों पर जंग सा लगा है।
  • चन्द्रमा पर बर्फ के जमे होने की पुष्टि भी इसी मिशन से हुई।
  • चंद्रयान-1 को लांच करने में 386 करोड़ रूपए का खर्च आया था।

चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2 kab launch hua)

Chandrayaan 3 kab launch hoga
Chandrayaan mission (credit : social media)
  • इसे 22 जुलाई 2019 को आंध्रप्रदेश के सतीश धवन अनुसंधान केंद्र से लांच किया गया था।
  • इसे GSLV Mark III MI द्वारा लांच किया गया था।
  • 20 अगस्त 2019 को चंद्रयान-2 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा।
  • चंद्रयान-2 में लेंडर और रोवर थे जिनके नाम है – विक्रम लेंडर और प्रज्ञान रोवर।
  • 6 पहियों वाले रोवर प्रज्ञान को लेंडर विक्रम में स्थापित किया गया था।
  • सितम्बर 2019 में इसरों ने लेंडर से अपना संपर्क खो दिया।
  • भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चन्द्रमा के कक्ष में चंद्रयान के 2 साल पूरे होने पर चंद्र विज्ञान कार्यशाला 2021 का आयोजन किया।
  • इसमें बताया गया कि चंद्रयान-2 ने चन्द्रमा के 9 हज़ार से भी अधिक चक्कर लगा लिए है।
  • चन्द्रयान-2 का बजट 978 करोड़ रूपए था।

अगर लेंडर की सॉफ्ट लेंडिंग हो गई होती तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाता। इन सभी गलतियों को ध्यान में रखकर इसरो पूरी सावधानी के साथ चंद्रयान-3 मिशन लांच करने के लिए तैयार है।

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 kab launch hoga)

  • चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को लांच किया जाएगा।
  • चंद्रयान-3 में चंद्रयान-2 की तरह एक लेंडर और एक रोवर होगा लेकिन इस बार ऑर्बिटर नही भेजा जा रहा है।
  • श्रीहरिकोटा से इस यान को लांच किया जाएगा जो कि 10 चरणों को पार कर चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचेगा।
  • चंद्रयान-2 की कमियों से सीखते हुए चंद्रयान-3 में इंधन क्षमता को भी बड़ा दिया गया है और इसकी लेंडिंग साईट को 2.5 किमी कर दिया गया है।
  • चंद्रयान-3 को बनने में लगा खर्च 615 करोड़ है।
  • बताया जा रहा है कि चंद्रयान-3 22-23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको चंद्रयान मिशन से जुड़ी जानकारी (Chandrayaan 3 kab launch hoga) संक्षिप्त में देने का प्रयास किया है। लेख पसंद आये तो इसे शेयर करे और कोई त्रुटी लगने पर हमसे संपर्क करे।

FAQs 

Q. इसरो की फुल फॉर्म क्या है?

ANS. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization – ISRO)

Q. चंद्रयान-3 कब लांच होगा?

ANS. 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 लांच होगा।

Q. चंद्रयान -3 चंद्रमा पर कब लैंड होगा?

ANS. चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम में 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड होगा।

यह भी पढ़े-

शेयर करे –

Leave a Comment