City Palace Udaipur History : उदयपुर के 7 प्रमुख पर्यटन स्थल

City Palace Udaipur History उदयपुर दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उदयपुर को झीलों की नगरी और व्हाइट सिटी (white city) के नाम से भी जाना जाता है। इस लेख में हम जानेंगे उदयपुर की स्थापना किसने की और यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल और उनका इतिहास क्या था?

उदयपुर से जुड़े ऐतिहासिक तथ्य (Historical Facts of Udaipur in Hindi)

मेवाड़ रियासत सबसे प्राचीन रियासत है। इस रियासत में सिसोदिया राजवंश का शासन था। चितौडगढ़ मेवाड़ की राजधानी थी किन्तु मुगलों के आक्रमण के कारण महाराणा उदयसिंह मेवाड़ की एक नई राजधानी बसाना चाहते थे। इसी विचार के परिणामस्वरूप मेवाड़ की नई राजधानी उदयपुर नगर बसा। अन्य तथ्य निम्नलिखित है –

  • उदयपुर शहर को सन् 1553-1559 के बीच महाराणा उदयसिंह के द्वारा बसाया गया जो कि महाराणा प्रताप के पिताजी थे।
  • राजस्थान राज्य में स्थित उदयपुर शहर को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है।
  • उदयपुर शहर में आहड़ सभ्यता मौजूद है जिसे ताम्र्वती सभ्यता भी कहा जाता है।

उदयपुर के प्रमुख महल

सिटी पैलेस (City Palace Udaipur History)

  • पिछोला झील के किनारे स्थित राजमहल है सिटी पैलेस। सिटी पैलेस का निर्माण महाराणा उदयसिंह के द्वारा करवाया गया था।
  • सिटी पैलेस में कृष्णा विलास महल स्थित है, कहा जाता है कि इस महल में राजकुमारी कृष्णा ने जहर पीकर अपना जीवन समाप्त किया था। और उदयपुर को युद्ध से बचाया था।
  • इस पैलेस में मोती महल, मानक महल, राजआँगन महल, दिलकुश आदि प्रसिद्ध महल स्थित है।
  • प्रसिद्ध इतिहासकार फर्ग्युसन ने इसे ‘राजस्थान के विंडसर महलों’ की संज्ञा दी है।

सज्जनगढ़ पैलेस (Sajjangarh Palace Udaipur History)

  • इस महल का निर्माण महाराणा सज्जनसिंह ने करवाया था।
  • इसे ‘वाणी विलास महल’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • सज्जनगढ़ पैलेस बांसदरा पहाड़ी पर स्थित है और इस पहाड़ की तलहटी में सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य भी स्थित है।
  • सज्जनगढ़ को ‘उदयपुर का मुकुटमणि’, और मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है।

बागोर की हवेली

  • उदयपुर में बागोर की हवेली का निर्माण मेवाड़ के प्रधानमंत्री श्री अमरचंद बड़वा द्वारा करवाया गया था।

जग मंदिर पैलेस

  • उदयपुर में पिछोला झील में स्थित एक द्वीप पर बना है जग मन्दिर पैलेस।
  • इस महल में सोने की कारीगरी की गई है।
  • जग मन्दिर का निर्माण महाराजा करण सिंह द्वारा करवाया गया था, बाद में महाराजा जगत सिंह द्वारा इसका पुनर्निर्माण किया गया।

उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल (Udaipur Historical Places in Hindi)

क्र. सं. पर्यटन स्थल इतिहास
1. जगदीश मंदिर जगदीश चौक में स्थित इस मन्दिर का निर्माण महाराणा जगतसिंह प्रथम द्वारा करवाया गया। इसे ‘सपनों से बना मन्दिर’ भी कहा जाता है।
2. एकलिंगजी मन्दिर कैलाशपुरी में स्थित एकलिंगजी को ‘मेवाड़ का राजा (अधिपति)’ कहा जाता है।
3. सहेलियों की बाड़ी महाराणा संग्रामसिंह द्वितीय ने फतहसागर झील की तलहटी में इसका निर्माण करवाया और महाराणा फतहसिंह ने पुननिर्माण करवाया।
4. ऋषभदेव मन्दिर धुलेव कसबे में स्थित इस मन्दिर को ‘केसरिया जी’ भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ ऋषभदेव भगवान को केसर चढ़ती है।
5. शिल्पग्राम 1989 में पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा हवाला गाँव में ग्रामीण शिल्प और लोक कला परिसर का सृजन किया गया।
6.महासतियां यह मेवाड़ के महाराणाओं का श्मशान है, यहाँ महाराणा प्रताप के बाद के सभी राजाओं की छतरियां बनी हुई है और यहाँ एक गंगोद्भव नामक मन्दिर भी है।
7.आहड़ 4000 साल पुरानी ताम्रयुगीन सभ्यता उदयपुर में स्थित है। आहड़ भी मेवाड़ राज्य की राजधानी हुआ करती थी।

निष्कर्ष

मेवाड़ सभी रियासतों में सबसे प्राचीन है। उपरोक्त लेख में हमने उसके इतिहास (City Palace Udaipur History) की कुछ झलकियाँ देखी और इसके दर्शनीय स्थलों के बारें में जाना। आगे के लेख में हम यहाँ की झीलों के बारें में जानेंगे। आशा करते है इस जानकारी से सभी सवालों के जवाब मिले होंगे।

यह भी पढ़े –

FAQs

प्रश्न – उदयपुर शहर किसके द्वारा बसाया गया?

उत्तर – महाराणा उदयसिंह द्वारा

प्रश्न – प्रसिद्ध इतिहासकार फर्ग्युसन ने इसे ‘राजस्थान के विंडसर महलों’ की संज्ञा किसे दी?

उत्तर – सिटी पैलेस के महलों को

शेयर करे ।

Leave a Comment