Earth Day Essay in Hindi : पृथ्वी दिवस 2023 की थीम, उद्देश्य 

(Earth Day Essay in Hindi, पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है, थीम, उद्देश्य, Happy Earth Day, Earth day 2023)

हमारी पृथ्वी पर मौजूद सभी भूमंडलीय विरासत, जैविक और अजैविक तत्व पर्यावरण को परिभाषित करते है। पृथ्वी पर उपस्थित संसाधन हमारें जीवन का पोषण करते है। लेकिन आज पूरे विश्व की स्थिति संकट में है। हमारी पृथ्वी के पर्यावरण में उपस्थित तत्त्वों की मात्रा और गुणवत्ता में कमी आई है। आज पूरा विश्व संकट की देहलीज पर खड़ा है। मानव जाति द्वारा उत्पन्न प्रदूषण पृथ्वी के वातावरण को ख़राब कर रहा है। यही कारण है कि पृथ्वी दिवस को मनाया जाना मानव जाति के लिए अति आवश्यक है। 

आइये जानते है पृथ्वी दिवस (Earth Day) के बारें में विस्तार से –

Earth Day Essay in Hindi

विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? (Earth Day Essay in Hindi)

  • पृथ्वी दिवस (एर्थ डे) हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। 
  • इस दिन को मनाने का विचार एक सीनेटर नेल्सन का था जो पर्यावरण कार्यकर्त्ता थे।
  • 1969 में बारबरा में हुए गैस रिसाव को देख कर नेल्सन ने पृथ्वी दिवस को मनाने का विचार प्रस्तुत किया। 
  • पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था।
  • कहा जाता है कि उस समय लगभग 20 मिलियन लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने थे।
  • इस वैश्विक कार्य में 190 से भी अधिक देशों की भागीदारी है। 

विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम (Earth Day Theme)

अर्थ डे 2022 की थीम ‘हमारी धरती, हमारा स्वास्थ्य’ थी। पृथ्वी दिवस 2023 की थीम ‘हमारे ग्रह में निवेश’ है। 

विश्व पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है? (Earth Day in Hindi)

पृथ्वी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया को पर्यावरण में होने वाले परिवर्तन के प्रति जागरूक करना है। प्रगति और अंधाधुंध विकास के चलते हम प्राकृतिक संसाधनों को खोते जा रहे है। जल और वायु की गुणवत्ता की गिरावट से श्वास सम्बन्धी रोग बढ़ रहे है। ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत की क्षति ने देश की स्थिति और गंभीर की है। 

पृथ्वी दिवस में आम जन सहयोग किस तरह करे?

सभी समस्याओं से बचने के लिए पृथ्वी दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। हम भी कुछ इस कार्य में कुछ योगदान दे सकते है जैसे कि –

  • बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाना चाहिए जिससे की वायुमंडल के तापमान में जो वृद्धि हो रही है उसे कम किया जा सके। 
  • विकसित और अति विकसित देश कोयला, तेल जैसे ईंधनों के उपभोग में कटौती लाकर हमारी पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते है। 

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको पृथ्वी दिवस 2023 की थीम, उद्देश्य (Earth Day Essay in Hindi) को बताने का प्रयास किया है। आप हमे अपने सुझाव भी दे सकते है और कोई त्रुटी लगे तो हमसे संपर्क करे। 

FAQs 

Q. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

ANS.  22 अप्रैल 

यह भी पढ़े

Leave a Comment