Ekta Diwas kab manaya jata hai : राष्ट्रीय एकता दिवस क्यों है ख़ास

Ekta Diwas kab manaya jata hai जैसा की कहा जाता है भारत अनेकता में एकता वाला देश है। इसी एकता और अखंडता के लिए यह दिन मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। लेकिन सवाल यह आता है कि 31 अक्टूबर ही क्यों? आइये जानते है-

राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है? (Ekta Diwas kab manaya jata hai)

नेशनल यूनिटी डे हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 2014 में की गई थी। इस दिन यह दिवस मनाये जाने का मुख्य कारण सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस है। सरदार पटेल का देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्हें श्रद्धांजलि प्रकट करने के लिए यह दिन मनाये जाने का विचार उठा।

सरदार पटेल का योगदान (Sardar Patel Jayanti)

  • गुजरात के नडियाद में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था।
  • सरदार पटेल को भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।
  • लौह पुरुष की संज्ञा उन्हें भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान को देखते हुए दी गई थी।
  • आज़ादी के बाद वे भारत के पहले ग्रहमंत्री और उपप्रधानमंत्री बने।
  • उनकी प्राथमिकता सभी देशी रियासतों का भारत में विलय करने की थी।
  • 12 फरवरी 1928 को बढ़ती लगन दरों के विरोध में सरदार पटेल द्वारा बारदोली सत्याग्रह चलाया गया था। जिसमें महिलाओं ने पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की।
  • गाँधी-इरविन समझौता या दिल्ली समझौता 29 मार्च, 1931 को सरदार पटेल की अध्यक्षता में ही हुआ था।
  • इन्होंने सविधान निर्माण की मौलिक अधिकार समिति, प्रांतीय संविधान समिति की भी अध्यक्षता की।
  • 15 दिसंबर, 1950 को सरदार पटेल की मृत्यु हो गई।
Ekta Diwas kab manaya jata hai
  • यह दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा है जिसकी लम्बाई 182 मीटर है।
  • यह प्रतिमा सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है इसका शिलान्यास उनके जन्मदिवस 31 अक्टूबर 2013 को किया गया था।
  • 2018 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था।
  • साधूबेट द्वीप पर बनी इस प्रतिमा को राम सुतार द्वारा तैयार किया गया।
  • 2900 करोड़ रूपए में बनी इस प्रतिमा की ऊंचाई 502 फीट है।

क्या ख़ास है राष्ट्रीय एकता दिवस में ? (Ekta Diwas kaise manaya jata hai)

2014 को पहली बार यह दिवस मनाया गया और उसके बाद से ‘रन फॉर यूनिटी’ नाम से मैराथन का आयोजन किया जाता है। इसका आयोजन दिल्ली में विजय पथ से होता है जिसमें बहुत से नामी लोग भी हिस्सा लेते है। इस दिन शैक्षणिक संस्थानों, यूनिवर्सिटी, स्कूल सभी जगह कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, बैनर बनाना आदि का आयोजन होता है। इस देश में भिन्नता होने के बाद भी सभी लोगो को एकजूट करना और शांति बनाये रखने के लिए प्रेरित करना इस दिन का मुख्य उद्देश्य है।

निष्कर्ष

उपर्युक्त लेख में हमने आपको एकता दिवस (Ekta Diwas kab manaya jata hai) क्यों मनाया जाता है और वल्लभभाई पटेल का 562 रियासतों के एकीकरण में योगदान को संक्षिप्त में बताया। उम्मीद करते है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी, अच्छी लगी तो लोगों को शेयर करें।

FAQs

Q. राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है?

ANS. 31 अक्टूबर को एकता दिवस मनाया जाता है।

Q. लौह पुरुष के नाम से कौन जाने जाते है?

ANS. सरदार वल्लभ भाई पटेल

शेयर करे –

Leave a Comment

जनवरी के महत्वपूर्ण दिनों की सूची National Mathematics Day : क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस? भारत ने पहला ओलंपिक गेम कब खेला भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व कप 2023 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें अपडेट
जनवरी के महत्वपूर्ण दिनों की सूची National Mathematics Day : क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस? भारत ने पहला ओलंपिक गेम कब खेला भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व कप 2023 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें अपडेट