FIFA World Cup 2022 : वर्ल्ड कप का इतिहास 

FIFA World Cup 2022 यह एक अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी क़तर के द्वारा की जा रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि FIFA World Cup का आयोजन मध्य एशिया में हो रहा है। 20 नवंबर से मैच की शुरुआत हुई। फाइनल मैच 8 दिसम्बर को खेला जायेगा। आइये फीफा के बारें में विस्तार से जाने –

shivarth education
फीफा वर्ल्ड कप

FIFA 2022 का आयोजन कहाँ हो रहा है?

फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन क़तर देश में किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 15 लाख लोग इसे देखने शामिल होंगे। इस टूर्नामेंट के लिए 8 स्टेडियम तैयार किये गये है। इस बार टूर्नामेंट में 32 टीम ही शामिल होंगी। 

FIFA 2026 का आयोजन कहाँ होगा?

विश्व कप 2022 की क़तर देश में हो रहा है। और 2026 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा व मेक्सिको के द्वारा सयुक्त रूप से की जाएगी। 

फीफा विश्व कप का इतिहास 

FIFA एक अंतराष्ट्रीय फुटबॉल एसोसिएशन है जिसकी स्थापना 1930 में की गयी। इसका मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड में है। फीफा में 211 राष्ट्रीय संघ शामिल है जिसमें से रूस को अभी निलंबित किया गया है । फीफा वर्ल्ड कप अरब देशों में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप है। हर चार साल में इसका आयोजन किया जाता है। 1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इसका आयोजन नहीं किया गया था। फीफा विश्वकप 2022 22वां संस्करण है। 

FIFA World Cup 2022 का शुभंकर क्या है?

फीफा का ओफ़िशिअल शुभंकर La’eeb है। यह एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है कुशल खिलाड़ी। 

FIFA World Cup 2022 टीम 

इस बार विश्व कप में जो टीम हिस्सा ले रही है वह है –

  • ब्राज़ील
  • अर्जेंटीना
  • मेक्सिको
  • अमेरिका
  • कनाडा
  • मोरक्को
  • ट्यूनीशिया 
  • कैमरून 
  • सेनेगल 
  • घाना
  • पुर्तगाल
  • स्विट्ज़रलैंड
  • नीदरलैंड
  • इंग्लैंड
  • स्पेन
  • सर्बिया
  • ईरान
  • बेल्जियम
  • फ्रांस
  • डेनमार्क
  • जर्मनी 
  • जापान
  • सऊदी अरब
  • साउथ कोरिया 
  • क़तर
  • उरूग्वे 

Leave a Comment