Ganesh Chaturthi 2022

Ganesh Chaturthi 2022 गणेश चतुर्थी भारत का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाता है। किन्तु महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से  मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। आइये गणेश चतुर्थी के बारे में विस्तार से जानते है –

Ganesh Chaturthi कब मनाई जाती है ?

हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। 

शुभ – मुहूर्त  –

पंचांग के अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को पड़ रही है। 

चतुर्थी प्रारंभ – 30 अगस्त दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से 

चतुर्थी समाप्त – 31 अगस्त दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक 

अर्थात सूर्योदय के अनुसार माने तो 31 अगस्त को ही गणेश चतुर्थी मनाना श्रेष्ठ है। 

महाराष्ट्र में Ganesh Chaturthi का महत्व –

गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मुख्य रूप से मनाई जाती है। यह त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे सभी राज्यों में गणेश उत्सव की धूमधाम देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को घर लाया जाता है। उनकी प्रतिमा को विधि-विधान से स्थापित किया जाता है। यह 10 दिनों तक मनाया जाने वाला त्योहार है। 

पूजन-विधि –

  • गणेश चतुर्थी के दिन प्रातः काल स्नान आदि कार्यों से निवृत्त होकर साफ़ वस्त्र धारण करे। 
  • इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा का जल से अभिषेक करें। 
  • तत्पश्चात चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करें। 
  • अक्षत, जनेऊ, दूर्वा, सूखे मेवे और पान इत्यादि अर्पित करें। 
  • इसके बाद बप्पा को उनका प्रिय मोदक का प्रसाद अर्पित करें। 
  • अंत में गणेश जी की आरती करें और सभी भक्तों या परिवारजनों में प्रसाद वितरित करें। 

गणेश पूजन-मुहूर्त –

पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक है। 

चतुर्थी तिथि से लेकर 10 दिनों तक भगवान गणेश जी की पूजा आराधना की जाती है। दसवें दिन अर्थात अनंत चतुर्दशी के दिन बड़ी धूमधाम से गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाता है। बाजार में तरह- तरह की गणेश  प्रतिमाएं उपलब्ध है।  किन्तु वातावरण को सुरक्षित बनाए रखने की दृष्टि से आजकल इको फ्रेंडली गणपति की स्थापना का चलन है। 

Leave a Comment