Ganga Nadi in Hindi : गंगा का उद्गम और सहायक नदियाँ

Ganga Nadi in Hindi भारतवर्ष की सबसे पवित्र नदी है गंगा नदी। इसे राष्ट्रीय नदी का दर्जा भी प्राप्त है। यह नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। गंगा नदी की मान्यता है कि इसमें स्नान मात्र से ही सारे पाप धुल जाते है। गंगा नदी का उद्गम कहाँ से होता है? इसकी सहायक नदियाँ कौनसी है? और गंगा नदी के अन्य नाम क्या है?

Ganga Nadi in Hindi
Ganga Nadi in Hindi

गंगा नदी का उद्गम कहाँ से होता है? (Ganga Nadi ka Udgam Sthal)

हिन्दू धर्म में गंगा नदी को माँ का दर्जा प्राप्त है। गंगा दो धाराओं भागीरथी और अलकनंदा से मिलकर बनी है। गंगा नदी का उद्गम गंगौत्री ग्लेशियर से होता है। जो गंगा का स्वरुप हम देखते है वह कई छोटी-छोटी धाराओं से मिलकर बना है। गंगोत्री ग्लेशियर में 3892 मीटर की ऊंचाई से गंगा निकलती है। और यहाँ से मैदानी भागों में प्रवेश करती है।

गंगा नदी की लम्बाई कितनी है? (Ganga Nadi Length)

इस नदी की कुल लम्बाई 2525 किमी है। गंगा नदी का अपवाह क्षेत्र 9,07,000 वर्ग किमी है। यह नदी भारत और बांग्लादेश दो देशों में से होकर गुजरती है। गंगा नदी पश्चिम से पूर्व दिशा की और बहती है।

गंगा नदी और पंच प्रयाग

यह नदी जब गंगौत्री हिमनद से निकलती है तो 6 बड़ी और 5 छोटी धाराएँ इसमें मिलती है। जब दो नदियों का संगम होता है तो उसे प्रयाग कहा जाता है। पंच प्रयाग निम्न है –

  • देवप्रयाग – भागीरथी नदी जब अलकनंदा में मिलती है वह स्थान है देवप्रयाग ।
  • रुद्रप्रयाग – मन्दाकिनी नदी का जब अलकनंदा में संगम होता है उस स्थान को कहते है रुद्रप्रयाग।
  • कर्णप्रयाग – अलकनंदा में पिंडार नदी का संगम कर्णप्रयाग में होता है।
  • विष्णुप्रयाग – धौलीगंगा अलकनंदा के साथ जोशीमठ में मिलती है और यह संगम होता है विष्णुप्रयाग।
  • नन्द प्रयाग – अलकनंदा और नंदाकिनी का संगम नन्द प्रयाग में होता है।

गंगा की सहायक नदियाँ और प्रमुख परियोजनाएं (Ganga River Tributaries)

इस नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ है – यमुना, चम्बल, केन, पुनपुन, सोन, रामगंगा, गोमती, घग्घर, गंडक, कोसी और महानंदा। इस नदी पर बनी प्रमुख परियोजनाओं के नाम निम्न है –

  • टिहरी परियोजना
  • टनकपुर परियोजना
  • गंडक परियोजना
  • कोसी परियोजना
  • रिहंद परियोजना
  • बाणसागर परियोजना
  • माताटीला परियोजना
  • चम्बल परियोजना
  • दामोदर वैली परियोजना
  • मयूराक्षी परियोजना

गंगा नदी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts About Ganga Nadi in Hindi)

  • गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी यमुना है।
  • पश्चिम बंगाल में यह नदी दो धाराओं में बंट जाती है पहली है हुगली और दूसरी है भागीरथी।
  • बांग्लादेश में गंगा को पद्मा के नाम से जाना जाता है।
  • बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले गंगा का नाम मेघना होता है।
  • गंगा -ब्रह्मपुत्र के मैदान का सुंदरबन डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा माना जाता है।
  • गंगा नदी भारत में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है।
  • इस नदी में एक प्रकार की डॉल्फिन पाई जाती है जिसे 2009 में राष्ट्रीय जलीय जीव की मान्यता दी गई थी।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको भारत की पवित्र नदी के बारें में बताने का प्रयास किया है। उम्मीद करते है आपको सभी सवालों के जवाब मिले होंगे। गंगा नदी से सम्बंधित प्रश्न कमेंट कर सकते है। जानकारी अच्छी लगे तो शेयर करे।

FAQs

Q. गंगा नदी को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

ANS. गंगा नदी को पद्मा, मेघना, जमुना के नाम से जाना जाता है।

share kre

Leave a Comment