गोवा का संक्षिप्त इतिहास, जानकारी : Goa History

Goa History गोवा पर पुर्तगालियों का शासन रहा है। दुनियाभर में गोवा अपने समुद्री किनारों और पुरानी इमारतों के लिए जाना जाता है। आइये जानते है गोवा के बारें में विस्तार से –

goa history in Hindi by shivarth education
goa history in Hindi

गोवा राज्य का गठन (Goa History)

राज्य का गठन 30 मई 1987 को किया गया। गोवा राज्य की राजधानी पणजी है। गोवा भारत का 25वां राज्य बना है। गोवा को राज्य घोषित किये जाने के बाद कोंकणी को राजभाषा घोषित किया गया जिसकी लिपि देवनागरी है।   

राज्य का इतिहास  (Goa History)

गोवा का उल्लेख इतिहास में गोवापुरी, गोउबा जैसे नामों से मिलता है। लेकिन बाद में इस क्षेत्र में जब पुर्तगालियों का प्रवेश हुआ तब से इसे गोवा के नाम से जाना जाने लगा। 1510 में पुर्तगालियों ने बीजापुर के सुल्तान को हराकर अपने एक स्थायी राज्य की स्थापना की।ऑपरेशन विजय के तहत भारत की स्वतंत्रता के बाद ही 19 दिसम्बर 1961 को गोवा भारत की सेना को सौंप दिया गया। 

भौगोलिक विशेषता 

गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य है। राज्य का क्षेत्रफल 3702 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा 28वां राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से 26वां। यहाँ मछली उत्पादन सर्वाधिक होता है। गोवा की काजू का निर्यात विदेशों में किया जाता है। राज्य की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग पर्यटन पर निर्भर करता है। गोवा को दो जिलो में बांटा गया है – उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।

गोवा राज्य की राजधानी क्या है?

पणजी गोवा राज्य की राजधानी है। पणजी शहर मांडवी नदी के किनारे बसा हुआ है।

राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

गोवा राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत है। 

राज्य के राज्यपाल कौन है?

पी एस श्रीधरन गोवा के राज्यपाल है। 

प्रमुख पर्यटन स्थल  (Goa History)

  • बेसिलिका ऑफ़ बोम जीसस 
  • शांता दुर्गा मंदिर 
  • गोवा म्यूजियम 

गोवा राज्य के प्रमुख बीच 

  • बागा बीच
  • अंजुना बीच
  • बागाटोर बीच
  • सिंकेरियन बीच 
  • पालोलेम बीच
  • कोलवा बीच 
  • मीरामार बीच 

राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य

  • डॉ. सलीम अली पक्षी अभयारण्य
  • भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य
  • बोंडला वन्यजीव अभयारण्य

निष्कर्ष

इस पोस्ट के माध्यम से हमनें संक्षिप्त में Goa History in Hindi बताने की कोशिश की है। आशा करते है की यह पोस्ट आप सभी अभ्यर्थियों के लिए सहायक सिद्ध हो। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करे और कमेंट में सुझाव भी दे सकते है। 

FAQ (Goa History)

Q. गोवा राज्य का गठन कब हुआ?

ANS. 30 मई 1987 को गोवा राज्य का गठन हुआ।

Q. गोवा के वर्तमान में मुख्यमंत्री कौन है?

ANS. प्रमोद सावंत गोवा के वर्तमान मुख्यमंत्री है।

Q. गोवा राज्य की भाषा क्या है?

ANS. कोंकणी गोवा राज्य की भाषा है जिसकी लिपि देवनागरी है।

यह भी पढ़े-

Leave a Comment