Harappa Civilization in Hindi : सिन्धु / हड़प्पा सभ्यता

Harappa Civilization in Hindi सिन्धु सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता नगरीय सभ्यता थी। विद्वानों के मतानुसार सिन्धुघाटी सभ्यता का निर्माण द्रविड़ों द्वारा करवाया गया। माना जाता है कि सिन्धु सभ्यता के पतन के बाद ही एक नई सभ्यता का विकास हुआ। आइये जानते है सिन्धु सभ्यता और उसकी विशेषताओं के बारें में विस्तार से –

सिन्धु सभ्यता की खोज (Who Discovered Harappa Civilization)

यह एक कांस्य युगीन सभ्यता थी जिसे सर्वप्रथम चार्ल्स मेसन द्वारा खोजा गया था। इस सभ्यता की खोज 1826 में हड़प्पा नामक स्थान पर एक पुरास्थल के रूप में की गयी। इसीलिए इसे हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जानते है। यह सभ्यता सिन्धु घाटी क्षेत्र में पनपी थी। सिन्धु या हड़प्पा घाटी सभ्यता की खोज का श्रेय दयाराम साहनी को जाता है। दयाराम साहनी द्वारा सर जॉन मार्शल के नेतृत्व में सन 1921 में इसका उत्खनन किया गया।

सिन्धु घाटी सभ्यता की विशेषताएं (Harappa/Indus Civilization Characteristics)

सुनियोजित नगर नियोजन (Harappa Civilization in Hindi)

सिन्धु सभ्यता का नगर नियोजन सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस सभ्यता में शहर दो भागों में बंटा होता था जिसका पश्चिमी भाग किले की तरह तथा पूर्वी भाग खुला होता था। यहाँ बनी सड़कें एक दूसरे को समकोण पर काटती थी। यहा बने घरों में एक समान पकी इंटों का प्रयोग होता है। जल निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था थी।

सार्वजनिक स्नानागार व अन्नागार 

जलाशय के चारों और बरामदे और स्नान हेतु चबूतरे बने हुए थे। स्नानागार का फर्श पक्की ईंटों का बना हुआ था। सिन्धु सभ्यता में मिले विशाल अन्नागारों के अवशेष अन्न की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को दर्शाते है।

कृषि व पशुपालन 

इस सभ्यता का मुख्य खाद्यान गेंहू और जौ था। कपास की खेती के साक्ष्य भी मिले है। सिन्धु सभ्यता के लोग हल से परिचित नहीं थे इसीलिए वे कुदाल का प्रयोग करते थे। सिन्धु घाटी सभ्यता में कूबड़ वाला बैल पूज्य था। बैल, भेड़, कुत्ता, बिल्ली इस सभ्यता के मुख्य पशु माने जाते है। लेकिन इस सभ्यता के लोग भैंस, हाथी, गाय से भी परिचित थे। 

कला (Harappa Civilization in Hindi)

सिन्धु सभ्यता की खुदाई में मृद भांड प्राप्त हुए है। जिन पर काले व लाल रंगों से चित्र बने है। यहाँ से हाथी दांत की सीले व मोहरें भी प्राप्त हुई है। यहाँ पशुपति या योगी की सील भी प्राप्त हुई है जो यह दर्शाता है कि यहाँ के लोग पशुपति या शिव की पूजा किया करते थे।

व्यापार या अर्थव्यवस्था 

जैसा की व्यापार का हर सभ्यता में महत्वपूर्ण स्थान होता है उसी तरह इस सभ्यता में भी था। सिन्धुवासी लकड़ी कश्मीर से व ताबां राजस्थान से मंगाया करते थे। कपास, गेंहू, गन्ने का निर्यात किया जाता था। सिन्धुवासियों के मेसोपोटामिया और मध्य एशिया के साथ व्यापारिक संबंध थे। 

सिन्धु सभ्यता का पतन 

इस सभ्यता के पतन के दो मुख्य कारण माने जाते है – एक तो भूकंप या आक्रमण से। मार्तिसर के अनुसार आर्यों ने आक्रमण कर सभ्यता को नष्ट किया। वहीं माना जाता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस सभ्यता का पतन हो गया।

सिन्धु सभ्यता के प्रमुख आठ शहर

नगर स्थान
हड़प्पा पाकिस्तान
मोहनजोदड़ो सिंध
कालीबंगा हनुमानगढ़
चन्हुदड़ो सिंध
बनवाली हरियाणा
सूरकोटड़ा कच्छ
लोथल अहमदाबाद
धोलावीरा कच्छ

सिन्धु सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Facts about Indus Valley Civilization in Hindi)

  • सिन्धु घाटी सभ्यता का क्षेत्र त्रिभुजाकार था।
  • यह भारत की प्रथम नगरीय क्रांति थी।
  • सिन्धु घाटी सभ्यता में आठ शहर मिले है जिनमें सर्वाधिक गुजरात में मिले है।
  • सिन्धुवासी मृतकों के पैर दक्षिण दिशा में रखकर गाढ़ते थे।
  • आवागमन के लिए बैलगाड़ियों का उपयोग किया जाता था।

निष्कर्ष 

इस पोस्ट के माध्यम से हमनें संक्षिप्त में Harappa Civilization in Hindi बताने की कोशिश की है। आशा करते है की यह पोस्ट आप सभी अभ्यर्थियों के लिए सहायक सिद्ध हो। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करे और कमेंट में सुझाव भी दे सकते है। 

FAQ

Q. सिन्धु सभ्यता की खोज का श्रेय किसे जाता है?

ANS. सिन्धु सभ्यता की खोज का श्रेय दयाराम साहनी को जाता है।

Q. सिन्धु सभ्यता की मुख्य विशेषता थी?

ANS. नगर नियोजन

Q. सिन्धुवासियों द्वारा सर्वाधिक प्रयुक्त धातु थी?

ANS. कांसा

यह भी पढें –

Leave a Comment