Henley Passport Index 2023 India Rank : जानें भारत की रैंक 

Henley Passport Index 2023 India Rank हेनले पासपोर्ट सूचकांक हर साल जारी किया जाता है। इस सूचकांक की रैंक यह बताती है कि एक देश के लोग पहले बिना वीज़ा लिए कितने देशों की यात्रा कर सकते है। यह सूचकांक दुनिया के 199 पासपोर्टों की रैंक बताता है। आइये जानते है पासपोर्ट सूचकांक के बारें में और इसमें भारत की रैंक –

हेनले पासपोर्ट सूचकांक की शुरुआत कब हुई?

एचपीआई यानी हेनले पासपोर्ट सूचकांक की शुरुआत 2006 में हुई थी। इस सूचकांक की रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के आकड़ों पर आधारित होती है। 

हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2023 (Henley Passport Index 2023 Hindi)

2023 में जारी किये गये नामों में सिंगापुर ने जापान को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया है। जापान पिछले 5 सालों से पहले स्थान पर था लेकिन अब तीसरे स्थान पर आ चुका है। सिंगापुर पासपोर्ट विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हो गया है। वहीं बात करे तो भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान और नेपाल का स्थान क्रमशः 68वां और 100वां और 106वां है। अमेरिका 8वें स्थान पर आ गया है। 

पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में भारत की रैंक (India Rank in Passport Index)

2022 के हेनले पासपोर्ट सूचकांक में भारत का स्थान 87वां था। 2023 में भारत 80 वें पायदान पर आ गया है। भारत की रैंक में सुधर आया है। भारत को टोगो और सेनेगल के साथ 80वें स्थान पर रखा गया है। 

दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट 

दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची निम्न है –

  • सिंगापुर 
  • इटली, जर्मनी, स्पेन 
  • ऑस्ट्रिया, जापान, फ़िनलैंड, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, फ्रांस 
  • डेनमार्क, आयरलैंड, यूके, नीदरलैंड 
  • बेल्जियम, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, चेक गणराज्य, माल्टा और स्विट्ज़रलैंड 
  • ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, हंगरी 
  • कनाडा, ग्रीस 
  • लिथुआनिया, यूएस 
  • स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, लातविया 
  • एस्तोनिया, आइसलैंड 

निष्कर्ष 

उपर्युक्त लेख में हमने आपको हेनले पासपोर्ट सूचकांक (Henley Passport Index 2023 India Rank) के बारें में संक्षिप्त जानकरी देने का प्रयास किया है। उम्मीद करते है इस जानकारी से आपको सभी सवालों के जवाब मिले होंगे। कोई भी त्रुटी के विषय में हमसे सम्पर्क करे। लेख अच्छा लगे तो शेयर करे और कमेंट करके बताये। 

FAQs

Q. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में भारत का रैंक क्या है?

ANS. भारत पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में 80वें स्थान पर है।

Q. दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट कोनसा है?

ANS. जापान को पीछे छोड़ सिंगापुर पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया है।

शेयर करे –

Leave a Comment

Most Welcoming Region in India ख़िताब किसने जीता? दुनिया के 10 भीड़भाड़ वाले शहरों की सूची जिसमें भारत के 2 शहर शामिल जानें भारत में किन उत्पादों को GI Tag दिया जा चुका है
Most Welcoming Region in India ख़िताब किसने जीता? दुनिया के 10 भीड़भाड़ वाले शहरों की सूची जिसमें भारत के 2 शहर शामिल जानें भारत में किन उत्पादों को GI Tag दिया जा चुका है