Highest Peak of Aravalli Range : अरावली की ऊँची चोटियों की ट्रिक

Highest Peak of Aravalli Range अरावली सबसे प्रचीन पर्वतमाला है जिसका पूर्वी भाग मेवाड़ कहलाता है। इसी भाग से बेडच, बनास, जैसी कई नदियाँ निकलती है।

अरावली से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts of Aravalli Range Hindi)

अरावली से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य निम्न है –

  • अरावली पर्वतमाला की दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व है, इस पर्वत की सबसे अधिक उंचाई दक्षिण भाग में है।
  • अरावली की न्यूनतम ऊंचाई जयपुर में और सर्वाधिक विस्तार और सर्वाधिक ऊंचाई उदयपुर जिले में है।
  • सबसे संकड़ी अरावली अजमेर जिले में देखने को मिलती है।
  • अरावली पर्वतमाला का आकार उत्तर में भेड़ की पीठ जैसा और दक्षिण में पंखाकार है।
  • इस पर्वतमाला की ऊंचाई उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की तरफ बढ़ती है और दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की तरफ घटती है।

नदियाँ जो अरावली से निकलती है (Aravalli Range River in Hindi)

अरावली से बनास, बेरच, साबरमती, सुकड़ी, खारी, लूनी जैसी कई नदियाँ निकलती है। आइये जानते है इन नदियों को याद रखने की ट्रिक और इन नदियों का उद्गम स्थान क्या है –

ट्रिक नदी का नामउद्गम
बे बेड़च गोगुन्दा पहाड़ी, उदयपुर
बना बनास खमनौर की पहाड़ी, राजसमंद
सा साबरमती कोटड़ा की पहाड़ी, उदयपुर
सु सुकड़ी सोजत पहाड़ी, पाली
को कोठारी दिवेर पहाड़ी, राजसमंद
खा खारी बीजरावल पहाड़ी, राजसमंद
लू लूनी नाग पहाड़ी, अजमेर

अरावली की ऊँची चोटियों की ट्रिक

यह प्राचीनतम पर्वतमाला है जो कि एक अवशिष्ट पर्वत का उदाहरण है। अरावली की कई चोटियाँ है जैसे सेर, दिलवाड़ा, जरगा, अचलगढ़ आदि। अरावली की सबसे ऊँची चोटी गुरुशिखर है जिसकी ऊंचाई 1722 मीटर है। दक्षिण अरावली के पश्चिम में जसवंतपुरा की पहाड़ियाँ है, इस पहाड़ी की सबसे ऊँची चोटी डोरा पर्वत है। डोरा पर्वत की ऊंचाई 869 मीटर है जो पश्चिमी राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी मानी जाती है। आइयें जानते है अरावली की ऊँची चोटियों का घटता हुआ क्रम –

ट्रिक अरावली की चोटियाँ
गुरु गुरुशिखर (सिरोही) 1722 मीटर
से सेर (सिरोही) 1597 मीटर
दिल लगाकर दिलवाड़ा (सिरोही)
जरा जरगा (उदयपुर)
आशा अचलगढ़ (सिरोही)
को बनाए कुम्भलगढ़ (राजसमंद)
रघुनाथगढ़ (सीकर)
खो खोह (जयपुर)
तारा तारागढ़ (अजमेर)
भेरू भैराज (अलवर)
बा बबाई (झुंझुनू)
बा बैराठ (जयपुर)

गुरुशिखर (Highest Peak of Aravalli Range)

अरावली पर्वतमाला का सबसे ऊँचा बिंदु है गुरुशिखर जिसकी ऊंचाई 1722 मीटर है। इस पर्वतमाला की ऊंचाई पहले 1727 मीटर थी लेकिन अब इसका लगातार अपरदन हो रहा है। गुरुशिखर की ऊंचाई से नीचे का दृश्य देखते ही बनता है। यहाँ एक मन्दिर है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यहाँ दत्तात्रेय आश्रम स्थित है।

अरावली की गौण पहाड़ियाँ (Aravalli Hills in Hindi)

पहाड़ियों के नाम क्षेत्र
रागा, जरगा, गोगुन्दा, बिछमेढ़ा, गिर्वा, सज्जनगढ़उदयपुर
दिवेर, हल्दीघाटी, बीजरावल राजसमंद
बीजासन की पहाड़ी भीलवाड़ा
देवगिरी की पहाड़ी दौसा
भोमट की पहाड़ी डूंगरपुर
उदयनाथ, हर्षनाथ, तालवृक्ष और भर्तृहरि की पहाड़ी अलवर
जीण की पहाड़ी, खंडेला की पहाड़ी, मालखेत की पहाड़ी सीकर
मेवल डूंगरपुर और बाँसवाड़ा के आस-पास का पहाड़ी क्षेत्र
भाकर सिरोही में अरावली का पूर्वी भाग जो कटा-फटा और नुकीला होता है

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में हमने अरावली की सबसे ऊँची चोटी (Highest Peak of Aravalli Range) और अरावली से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारें में बताया है। जानकारी को लोगों के साथ शेयर करे और जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उन छात्रों के साथ भी शेयर करे।

अरावली से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

Q. अरावली की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है?

ANS. गुरुशिखर जिसकी ऊंचाई 1722 मीटर है, यह अरावली की सबसे ऊँची चोटी है।

Q. लूनी नदी का उद्गम कहाँ से होता है?

ANS. नाग पहाड़ी अजमेर से

Q. राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी का नाम क्या है?

ANS. गुरुशिखर

Q. गुरुशिखर का दूसरा नाम क्या है?

ANS. दत्तात्रेय पर्वत

यह भी पढ़े-

शेयर करे –

Leave a Comment