Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल का इतिहास 

Himachal Pradesh in Hindi  हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित राज्य है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ “बर्फीले पहाड़ों का प्रान्त”। हिमाचल प्रदेश को देवताओं की भूमि के रूप में जाना जाता है। हिमाचल अपनी सुन्दरता, पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। आइये इस लेख में हिमाचल के बारें में विस्तार से जाने 

Himachal Pradesh in Hindi
Shimla

हिमाचल प्रदेश की सीमा – रेखा 

राज्य की सीमा उत्तर में जम्मू -कश्मीर, दक्षिण में हरियाणा व उत्तर प्रदेश, तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, पूर्व में तिब्बत और दक्षिण – पूर्व में उत्तराखंड से लगती है। हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किमी है। 

Himachal Pradesh का गठन कब किया गया ?

हिमाचल प्रदेश पहले महाराजा रणजीत सिंह के शासन का हिस्सा था। सन् 1956 में इसे केन्द्रशासित प्रदेश घोषित किया गया। लेकिन हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम के अंतर्गत इसे 25 जनवरी 1971 को भारत का 18वां राज्य बनाया गया। 

वर्तमान प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है ?

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु है। 

Himachal Pradesh के राज्यपाल कौन है? 

हिमाचल प्रदेश का आधिकारिक राजभवन शिमला में स्थित है। शिमला हिमाचल की राजधानी है। वर्तमान में राज्य के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Information about Himachal Pradesh in Hindi)

भारत का 18वां राज्यहिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की राजधानीशिमला , धर्मशाला
राज्य की सीमा से लगने वाले देशतिब्बत
क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर 
हिमाचल प्रदेश के गवर्नरशिव प्रताप शुक्ल
राज्य के मुख्यमंत्रीसुखविंदर सिंह सुखु
राज्य के राष्ट्रीय उद्यानग्रेट हिमालय, पिन घाटी, खीरगंगा
वन्यजीव अभयारण्यसिम्बलवाड़ा
हिमाचल प्रदेश का राज्य पशुहिम तेंदुआ
हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या68,64,602
साक्षरता प्रतिशत82.8 %

हिमाचाल प्रदेश का इतिहास 

हिमाचल प्रदेश का इतिहास बहुत पुराना माना जाता है। ऐसा माना जाता है की ऋग्वेद से भी पुराना प्रदेश का इतिहास है। यहाँ पहले आर्यों का आगमन हुआ। इस क्षेत्र के कुछ भागों में महाराजा रणजीत सिंह का शासन रहा। सन् 1945 तक कई प्रजामंडलों की स्थापना की गई। इन प्रजामंडलों का जनवरी 1948 में एक सम्मेलन हुआ जिसमे हिमाचल प्रदेश के निर्माण की घोषणा की गई। अप्रैल, 1948 में सभी राजाओं की सहमति से 30 रियासतों को मिलाकर इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।

प्रदेश की भौगोलिक विशेषता 

हिमाचल प्रदेश हिमालय की गोद में बसा राज्य है। यहाँ हिमालय की प्रमुख श्रेणियां शिवालिक श्रेणी, लघु हिमालय, और वृहद् हिमालय या महान हिमालय स्थित है। हिमाचल प्रदेश में पांच प्रमुख नदियां बहती है – सतलुज, रावी, चिनाब, घग्गर आदि। इन नदियों का उल्लेख ऋग्वेद में भी देखने को मिलता है। यह नदियाँ वर्षभर बहती है। 

प्रदेश की जलवायु परिस्थिति कृषि के अनुकूल है। बागबानी प्रदेश का मुख्य व्यवसाय है जो राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहाँ मुख्य रूप से आडू, सेब, लीची, चेरी, खुमानी आदि का उत्पादन होता है। हिमाचल को सेबो का राज्य भी कहा जाता है।

प्रमुख पर्यटन स्थल (Himachal Pradesh in Hindi)

  • कुल्लू 
  • शिमला 
  • मनाली 
  • धर्मशाला
  • चंबा 
  • मंडी 
  • मणिकर्ण 

इस तरह हिमाचल प्रदेश को स्वर्ग भी कहा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। एक सर्वे के मुताबिक हिमाचल केरल के बाद दूसरा सबसे कम भ्रष्ट राज्य है।

निष्कर्ष

इस ब्लॉग में हमने Himachal Pradesh in Hindi को बताने का प्रयास किया है। कही भी कोई त्रुटी लगने पर सम्पर्क करे। उम्मीद करते है की पोस्ट सभी के लिए सहायक सिद्ध होगी अगर अच्छा लगे तो शेयर और कमेंट करे।

यह भी पढ़े-

Leave a Comment