History of Computer in Hindi : कंप्यूटर के इतिहास पर एक नज़र 

History of Computer in Hindi, Computer Introduction in Hindi, Computer Definition in Hindi, ABACUS kya hai, Pascal calculator, IBM Full Form

कंप्यूटर एक तीव्र गति से कार्य करने वाली मशीन है। वर्तमान समय में कंप्यूटर हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। अब तो दुनिया के हर क्षेत्र में एआई (AI) का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। चाहे घर हो या ऑफिस, स्कूल हो या मनोरंजन, चिकित्सा हो या उद्योग हर क्षेत्र में इसकी उपस्थिति अनिवार्य हो गई है। पुराने समय में कंप्यूटर सिर्फ एक गणना कार्य करने वाला उपकरण हुआ करता था। किन्तु अब यह एक इनफार्मेशन प्रोसेसिंग मशीन बन गया है। इस लेख में हम कंप्यूटर के इतिहास की कुछ झलकियाँ देखेंगे –

History of Computer in Hindi
History of Computer in Hindi

कंप्यूटर पर एक नज़र (History of Computer in Hindi)

  • Computer शब्द की उत्पत्ति “Compute” शब्द से हुई है।
  • ‘कंप्यूट’ शब्द का अर्थ होता है गणना करना।
  • कंप्यूटर तीव्र गति से अर्थमेटिक गणना करने वाली मशीन है।
  • कंप्यूटर एक ऐसा उपकरण है जो डाटा पर काम ही नही करता बल्कि उसे स्टोर भी करके रखता है।
  • यह उपकरण ज़रूरत पड़ने पर खोए हुए डाटा को रिट्रीव भी कर सकता है।

संगणक को परिभाषित किस तरह किया जाए आइये जानते है –

परिभाषा क्या है कंप्यूटर की? (Definition of Computer in Hindi)

  • यह एक ऐसी इलेक्ट्रोनिक युक्ति है जो इनपुट किए गए डाटा व निर्देशों के समूह को पढ़कर तीव्र गति और शुद्धता से परिणाम प्रदान करती है।
  • कंप्यूटर में कई उपकरणों से मिलकर बनी एक मशीन है।
  • इन उपकरणों के नाम है – की-बोर्ड, माउस, CPU या प्रोसेसर और मॉनिटर या स्क्रीन।

कंप्यूटर के विकास से पूर्व प्रयुक्त यंत्र

  • अबेकस (ABACUS)  –  हजारों वर्षों से गिनती सिखाने के लिए जिस यंत्र का प्रयोग होता है उसे ‘अबेकस’ कहते है। इस यंत्र को चीन में विकसित किया गया था। इसमें गणना के लिए मोती (Beads) लगे होते है।
  •  नेपियर बोन्स (Napier’s Bones)  –  स्कॉट्लैंड के गणितज्ञ जॉन नेपियर ने सन् 1617 में आयताकार पट्टियों का निर्माण किया था। इनकी सहायता से गुणा अत्यंत शीघ्रता से किया जा सकता था।
  • लघुगणक विधि  –  जॉन नेपियर ने ही 1617 में Algorithm का विकास किया।
  • स्लाइड रूल  –  1620 में जर्मनी के गणितज्ञ विलियम ऑटरेड ने स्लाइड रूल नामक ऐसी वास्तु का आविष्कार किया जो लघुगणक विधि द्वारा गणना कर सकती थी।

कंप्यूटर के विकास के चरण (History of Computer in Hindi)

  • पास्कल कैलकुलेटर  –  सन् 1642 में फ़्रांस के गणितज्ञ पास्कल ब्लेज़ ने जोड़ करने की मशीन का निर्माण किया। यह पहला मशीन कैलकुलेटर था। इसे ‘adding machine’ भी कहा गया। इसमें जोड़ और बाकी की गणना की जा सकती थी।
  • लेबनीज़ का यांत्रिक कैलकुलेटर  –  जर्मन गणितज्ञ लेबनिज ने 1671 में पास्कल कैलकुलेटर में सुधार करके एक जटिल मशीन का निर्माण किया। यह मशीन जोड़, बाकी के साथ-साथ गुणा और भाग करने में भी सक्षम थी।
  • जेकार्ड की बुनाई मशीन  –  जैकार्ड फ़्रांस का एक बुनकर और इंजिनियर था। सन् 1801 में इन्होंने ऐसी बुनाई मशीन बनाई जिसमें इनपुट देने के लिए पंचकार्ड (छिद्र किए कार्डों का उपयोग) का उपयोग होता था। इस मशीन का महत्व काफी समय बाद चार्ल्स बाबेज ने समझा।
  • चार्ल्स बाबेज का डिफरेंस इंजन  –  1822 में चार्ल्स बाबेज द्वारा इस इंजन का आविष्कार किया गया। इससे बीजगणितीय फलन आसानी से हल किए जा सकते थे। 
  • हाॅलरीथ की टेबुलेटिंग मशीन  –  1880 में कार्डों पर छेद करने की प्रणाली पर आधारित इस मशीन का निर्माण किया गया। इसका उपयोग USA की जनसंख्या गणना में किया गया। इसी सफलता से इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली।
  • पंचकार्ड युक्ति  –  1889 में हरमैन हाॅलरिथ द्वारा इस युक्ति का प्रतिपदन किया गया। इसमें इनपुट का निर्धारण छिद्रों की उपस्थिति और अनुपस्थिति पर निर्भर करता था। हाॅलरिथ को पूरी दुनिया में उनकी मशीनों के लिए जाना जाने लगा। 
  • मार्क  –  इस तरह तकनीकी का सिलसिला चलता रहा और 1937-44 के मध्य मार्क फर्स्ट कंप्यूटर का विकास हुआ। इसका विकास हॉवर्ड के वैज्ञानिक एच.आइकन द्वारा किया गया। यह कंप्यूटर (mark-1) आज के कंप्यूटर का प्रोटोटाइप था। 
  • ABC  –  1939-42 में अटनसोफ़ बैरी कंप्यूटर का निर्माण हुआ। 
  • ENIAC  –  1943-46 में पहला डिजिटल कंप्यूटर बनाया गया जिसका नाम था एनीएक। इसका निर्माण द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान प्रारंभ हुआ था। 
  • EDSAC  –  मॉरिस विल्किस द्वारा इस कंप्यूटर का निर्माण किया गया। यह वॉन न्यूमैन मशीन सिद्धांत पर आधारित था। 
  • UNIVAC  –  1951 में व्यापारिक उपयोग के लिए उपलब्ध यह पहला कंप्यूटर था।  

Computer से संबंधित महत्वपूर्ण फुल फॉर्म

  • ENIAC  –  Electronic Numerical Integrator and Computer
  • EDSAC –  Electronic Delay Storage Automatic Calculator 
  • UNIVAC – Universal Automatic Computer 
  • ABC – ATANASOFF-BERRY Computer

महत्वपूर्ण तथ्य कंप्यूटर से संबंधित

  • कंप्यूटर का पहला प्रोटोटाइप मॉडल चार्ल्स बाबेज के मॉडल के आधार पर ही किया गया था।  
  • आधुनिक कंप्यूटर का जनक चार्ल्स बाबेज को माना जाता है। 
  • हरमैन हाॅलरीथ की टेबुलेटिंग कंपनी ही आगे जाकर आईबीएम (IBM) के नाम से प्रसिद्ध हुई।  

निष्कर्ष 

उपर्युक्त लेख (History of Computer in Hindi) के अनुसार कंप्यूटर को एक डाटा प्रोसेसर के रूप में भी परिभाषित किया जा सकता है। कंप्यूटर किसी भी प्रकार के डाटा के ऊपर कार्य कर सकता है। अतः कंप्यूटर मानव द्वारा निर्मित एक अत्यंत उपयोगी उपकरण है, जो वर्तमान में सभी क्षेत्रों की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है। 

कंप्यूटर से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न 

Q. पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था?

ANS. ENIAC

Q. अबेकस का निर्माण कहाँ हुआ था?

ANS. चीन

Q. सर्वप्रथम प्रयोग में आने वाला उपकरण था?

ANS. अबेकस

Q. किस समस्या के कारण कंप्यूटर का जन्म हुआ?

ANS. गणना

Q. पहला मशीन कैलकुलेटर था?

ANS. पास्कल

Q. ENIAC की फुल फॉर्म है?

ANS. Electronic Numerical Integrator and Computer

कंप्यूटर से सम्बंधित अन्य जानकारी

शेयर करे !

Leave a Comment

Chat gpt में gpt क्या है? इसकी फुल फॉर्म क्या है? Artificial Intelligence (AI) की शुरुआत कब हुई थी? दुनिया की पहली महिला प्रोग्रामर कौन थी? Microsoft PowerPoint Shortcut Keys Keyboard Shortcut Keys
Chat gpt में gpt क्या है? इसकी फुल फॉर्म क्या है? Artificial Intelligence (AI) की शुरुआत कब हुई थी? दुनिया की पहली महिला प्रोग्रामर कौन थी? Microsoft PowerPoint Shortcut Keys Keyboard Shortcut Keys