Indian Constitution : भारतीय संविधान के गठन का इतिहास 

Indian Constitution भारत को एक स्वतंत्र राज्य बनाने के लिए अनेक महापुरुषों ने बलिदान दिए है। सन् 1950 में भारत को गणराज्य घोषित किया गया। और यह दिवस गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। आइये जानते है भारत के संविधान लागू होने के इतिहास को विस्तार से – 

indian constitution
indian constitution

संविधान सभा की मांग (Demand of Constituent Assembly)

  • संविधान सभा की मांग पहली बार 1895 ई. में बाल गंगाधर तिलक द्वारा की गयी थी।
  • दूसरी बार संविधान सभा की मांग 1922 ई. में महात्मा गाँधी ने की थी। उन्होंने इसे स्वराज नाम दिया था।
  • 1924 ई. में पंडित मोतीलाल नेहरू द्वारा भी संविधान सभा की मांग की गयी।
  • संविधान सभा के गठन का विचार वर्ष 1934 में पहली बार एम. एन. रॉय ने रखा।
  • 1935 ई. में भारत शासन अधिनियम आया। इस अधिनियम में 321 धाराएं और 10 अनुसूचियां थी। इस अधिनियम में द्विसदनीय व्यवस्था प्रारंभ की गयी।

भारत के संविधान का निर्माण कैसे हुआ? (Making of Indian Constitution) 

  • 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से पंडित जवाहरलाल नेहरू ने घोषणा की स्वतंत्र भारत के संविधान का निर्माण वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनी गयी संविधान सभा द्वारा किया जाएगा।
  • नेहरू जी की इस मांग को ब्रिटिश सरकार ने स्वीकार कर लिया। इसे सन् 1940 ई. के अगस्त प्रस्ताव के रूप में जाना जाता है।
  • 1942 ई. में ब्रिटिश सरकार के केबिनेट मंत्री सर स्टेफोर्ड क्रिप्स प्रस्ताव लेकर भारत आये। इस क्रिप्स प्रस्ताव को मुस्लिम लीग द्वारा अस्वीकार कर दिया गया।
  • अंततः मार्च 1946 ई. में केबिनेट मिशन को भारत भेजा गया जिसके सदस्य थे – पेथिक लोरेन्ज, स्टेफोर्ड क्रिप्स और एलेक्जेंडर।
  • केबिनेट मिशन ने अपनी रिपोर्ट 16 मई 1946 को सौंपी और उसी आधार पर संविधान सभा का गठन हुआ। 
  • संविधान सभा में कुल 389 सदस्य थे जिनमें से 296 ब्रिटिश भारत से निर्वाचित होने थे तथा 93 सदस्य देशी रियासतों से मनोनीत होने थे।

संविधान सभा की बैठकें कब हुई और उनके अध्यक्ष कौन थे? (Indian Constitution)

  • 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई। मुस्लिम लीग के द्वारा इस बैठक का बहिष्कार किया गया। इस सभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को चुना गया।
  • 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की द्वितीय बैठक हुई। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सभा का स्थायी सदस्य, एच. सी. मुखर्जी को सभा का स्थायी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 13 दिसंबर 1946 को जवाहर लाल नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया गया। 
  • भारत का स्वतंत्रता अधिनियम 18 जुलाई 1947 को पास हुआ।
  • स्वतंत्रता के बाद भारत की संविधान सभा में केवल 299 सदस्य रह गये थे।
  •  29 अगस्त 1947 को नए संविधान का ड्राफ्ट बनाने के लिए 7 सदस्यी कमिटी का गठन किया गयाI

संविधान का प्रभाव में आना ( Enactment of the Constitution)

  • फ़रवरी 1948 में प्रारूप समिति ने अपने संविधान के पारूप को प्रकाशित किया।
  • अक्टूबर 1948 में संविधान सभा ने प्रारूप समिति के संविधान को स्वीकार कर लिया।
  • हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था। इस दिन 15 अनुच्छेद लागू किये गये थे।
  • संविधान के शेष प्रावधान 26 जनवरी 1950 को लागू किये गये।
  • 17 अप्रैल 1952 को अंतरिम संसद का अस्तित्व समाप्त हो गया। पहली निर्वाचित संसद दोनों सदनों के साथ मई 1952 को अस्तित्व में आई।
  • हमारा संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था। इस दिन 15 अनुच्छेद लागू किये गये थे।
  • संविधान के शेष प्रावधान 26 जनवरी 1950 को लागू किये गये।
  • 17 अप्रैल 1952 को अंतरिम संसद का अस्तित्व समाप्त हो गया। पहली निर्वाचित संसद दोनों सदनों के साथ मई 1952 को अस्तित्व में आई।

भारत के संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य ( Interesting Facts About Indian Constitution)

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज दिवस मनाया गया।
  • संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपनाया।
  • संविधान का प्रथम प्रारूप बी. एन. राव द्वारा बनाया गया।
  • 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।
  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा द्वारा निर्वाचित किये गये।
  • संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।
  • संविधान निर्माताओं ने 60 देशों के संविधानों का अवलोकन किया था।
  • संविधान के निर्माण में कुल 64 लाख रूपए का खर्च आया था।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस ब्लॉग में हमने आपको संविधान के निर्माण के इतिहास को बताने का प्रयास किया है। कही भी कोई त्रुटी लगने पर सम्पर्क करे। उम्मीद करते है की पोस्ट सभी के लिए सहायक सिद्ध होगी अगर अच्छा लगे तो शेयर और कमेंट करे।

FAQs

Q. पहली बार संविधान की मांग कब और किसके द्वारा की गई?

ANS. 1895 में बाल गंगाधर तिलक द्वारा संविधान की मांग की गयी थी।

Q. संविधान को बनने में कितना समय लगा?

ANS. भारतीय संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

Q. संविधान दिवस कब मनाया जाता है?

ANS. 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़े :

Leave a Comment