Indus Valley Civilization in Hindi : सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल 

Indus Valley Civilization in Hindi यह एक कांस्ययुगीन सभ्यता थी। इस सभ्यता के बारें में विद्वानों का मानना है कि सिन्धु सभ्यता के निर्माता द्रविड़ थे। सिन्धु सभ्यता का विस्तार क्षेत्र पश्चिम में बलूचिस्तान से, पूर्व में उत्तरप्रदेश तक और उत्तर में कश्मीर से दक्षिण में महाराष्ट्र तक है। सिन्धु सभ्यता का विस्तार क्षेत्र लगभग 13 लाख वर्ग किमी है। सभ्यता की सबसे नवीनतम खोज धोलावीरा है। आइये जानते है सिन्धु सभ्यता (Indus Valley Sites) के बारें में –

सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल (Indus Valley Civilization in Hindi) 

हड़प्पा (Harappa)

  • हड़प्पा रावी नदी के किनारे पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित है।
  • हड़प्पा के टाइल का उल्लेख 1826 में चार्ल्स मेसन ने किया था। लेकिन 1921-22 ई. में सर जॉन मार्शल के नेतृत्व में दयाराम साहनी द्वारा इसके पुरातात्विक महत्व को उजागर किया गया।
  • इस सभ्यता में मिले अवशेषों से पता चला है कि मृतकों का अंतिम संस्कार किले के दक्षिण भाग में होता है।
  • स्वास्तिक का चिन्ह हड़प्पा सभ्यता से मिला है।

मोहनजोदड़ो 

  • ‘मृतकों का टीला’ मोहनजोदड़ो शब्द का अर्थ है ।
  • यह सभ्यता सिन्धु नदी के तट पर पकिस्तान के सिंध प्रान्त में स्थित है।
  • सिन्धु सभ्यता के अवशेषों में मोहनजोदड़ो में मिला ‘विशाल स्नानागार’ विश्व प्रसिद्ध है।
  • मोहनजोदड़ो से मिले अवशेषों में मिट्टी का तराजू, सिल-बट्टा, हाथी का कपाल खंड और कांस्य की मूर्तियाँ है।

कालीबंगा (Kalibanga)

  • ‘काले रंग की चूड़ियां’ कालीबंगा शब्द का अर्थ है।
  • भूकंप के प्राचीनतम प्रमाण कालीबंगा से प्राप्त हुए है।
  • राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्गर नदी के किनारे यह सभ्यता स्थित है।
  • यहाँ जुते हुए खेतों के और एक साथ दो फसल बौने के साक्ष्य मिले है।
  • इस सभ्यता से 37 कब्रों के अवशेष मिले हैं और एक बच्चे की खोपड़ी भी मिली है जिसमें 6 छेद है।
  • अमलानंद घोष ने इस स्थल की खोज 1951 ई. में तथा बी.बी लाल और बी. के. थापर के द्वारा कालीबंगा का उत्खनन करवाया गया।

लोथल (Lothal)

  • लोथल सभ्यता अहमदाबाद में भोगवा नदी के तट पर स्थित है।
  • इस स्थल की खुदाई एस. आर. राव के निर्देशन में की गई थी। उन्होंने इसे ‘जहाजों की बंदरगाह’ कहा था।
  • लोथल में हाथी दांत तथा मनके बनाने का कारखाना मिला है।
  • यहाँ से अग्नि कुंड प्राप्त हुए है जिससे पता चलता है की यहाँ अग्नि पूजा का प्रचालन था।
  • यहाँ एक सबसे बड़ा गोदीबाड़ा मिला है जो यह साबित करता है की यह स्थल एक प्रसिद्ध बंदरगाह था।

रंगपुर (Indus Valley Civilization in Hindi)

  • यह सभ्यता गुजरात के काठियावाड़ में स्थित है।
  • रंगपुर आज़ादी के बाद भारत का खोजा जाने वाला प्रथम सिन्धु स्थल है।
  • यहाँ चावल की भूसी के साक्ष्य भी मिले है।

धोलावीरा (Dholavira)

  • यह सिन्धुयुगीन सभ्यता गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है।
  • यहाँ हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर मिला है।
  • धोलावीरा का उत्खनन कार्य 1990 में डॉ. आर. एस. विष्ट द्वारा किया गया था।
  • यूनेस्को द्वारा 27 जुलाई 2021 में धोलावीरा को विश्व हेरिटेज साईट घोषित किया गया।
  • स्थानीय लोग इसे ‘कोटा दा टिम्बा’ कहते है।

राखीगढ़ी   

  • जींद जिला हरियाणा में राखीगढ़ी स्थित है।   
  • सूरजभान द्वारा इस स्थल की खोज 1969 ई. में की गई थी ।
  • यह भारत में खोजा गया सबसे बड़ा सिन्धु सभ्यता स्थल है।

बनवाली 

  • हिसार में सरस्वती नदी के तट पर रवीन्द्र सिंह द्वारा इसकी खोज की गई।
  • बनवाली को ‘समृद्धों का शहर’ भी कहते है।
  • यहाँ बड़े-बड़े घरों के साथ वॉश बेसिन के साक्ष्य भी मिले है।

इसके अलावा खोजे गए अन्य स्थल है बालाकोट, रोपड़, आलमगीरपुर और सुरकोटड़ा।

निष्कर्ष 

इस पोस्ट के माध्यम से हमनें  Indus Valley Civilization in Hindi संक्षिप्त में बताने की कोशिश की है। आशा करते है की यह पोस्ट आप सभी अभ्यर्थियों के लिए सहायक सिद्ध हो। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करे और कमेंट में सुझाव भी दे सकते है। 

FAQs 

Q.  लोथल नामक सभ्यता कहाँ स्थित है? 

ANS.  साबरमती और भोगवा नदी के संगम पर स्थित लोथल सभ्यता एक बंदरगाह थी क्योंकि यहाँ एक डॉक यार्ड मिला है। 

Q. नवीनतम खोजी गई सिन्धु सभ्यता कौनसी है?

ANS. धोलावीरा जिसे यूनेस्को द्वारा 27 जुलाई 2021 में धोलावीरा को विश्व हेरिटेज साईट घोषित किया गया।

यह भी पढें –

Leave a Comment