International Literacy Day in Hindi : साक्षरता में भारत का विश्व में स्थान

International Literacy Day in Hindi देश की उन्नति में साक्षरता की भूमिका अहम् है। एक देश उन्नत तभी होगा जब उसके लोग साक्षर होंगे। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए हर साल विश्व साक्षर दिवस मनाने की पहल हुई। आइये जानते है कि कब मनाया जाता है विश्व साक्षर दिवस? और भारत का विश्व साक्षरता में कौनसा स्थान है?

International Literacy Day in Hindi
International Literacy Day in Hindi

International Literacy Day कब मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर साल 8 सितम्बर को मनाया जाता है। इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिक्षा के महत्व को समझाना था। देखिये शिक्षा होगी तो लोग जागरूक होंगे, वे अपने अधिकारों को समझेंगे और इससे समाज का विकास होगा। और यह विकसित समाज देश को विकसित करने में सहायता करेगा। इसी कारण 26 अक्टूबर 1966 को यूनेस्को द्वारा इस दिन को मनाने की घोषणा की गई। 1967 में पहला अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया।

International Literacy Day Theme क्या रही?

विश्व साक्षरता दिवस 2022 की थीम “ट्रांस्फोर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस” थी। विश्व साक्षरता दिवस 2023 की थीम जल्द की जारी की जायेगी। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2023 की थीम है – “परिवर्तनशील दुनिया में साक्षरता को बढावा देना, स्थाई व शांतिपूर्ण समाज का निर्माण करना”।

“शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसे आप दुनिया बदलने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।”

– नेल्सन मंडेला

भारत में साक्षरता दर (Literacy Rate in India in Hindi)

भारत में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के कई प्रयास है जैसे कि नई शिक्षा नीति लागू करना, शिक्षा से सम्बंधित डिजिटल कार्यक्रमों का आयोजन, राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन आदि। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता का प्रतिशत निम्न है –

  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत थी।
  • पुरुष साक्षरता दर 82.14 प्रतिशत और महिला साक्षरता प्रतिशत 65.46 प्रतिशत था।
  • साक्षरता में सबसे ख़राब प्रदर्शन बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य का रहा है।
  • भारत में सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य केरल है जिसकी साक्षरता दर सौ प्रतिशत है।
  • दूसरे नंबर पर सबसे अधिक साक्षरता लक्ष्यद्वीप की है जो कि 91.85 प्रतिशत है।

विश्व साक्षरता दर

दुनिया का सबसे साक्षर देश फ़िनलैंड है। वहीं इस सूची में बहुत से देश शामिल है जो की निम्न है – नॉर्वे, लक्ज़मबर्ग, ग्रीनलैंड, आइसलैंड इन सभी की साक्षरता दर 100 प्रतिशत है। फ़िजी, म्यांमार और यूएई की साक्षरता दर 93 प्रतिशत है। पूरे विश्व की साक्षरता दर की बात करे तो वह 84 प्रतिशत है।

तो दोस्तों ज्ञान को जितना फैलाया जाए वो उतना ही बढता जाता है। शिक्षा के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए अपने आस-पास बच्चे-बूढ़े सभी को इसका महत्व समझाये और बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करे। सरकार के शिक्षा के प्रयासों में सहायता कर हम देश को गरीबी, अंधविश्वास से बचा सकते है।

निष्कर्ष

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day in Hindi) से सम्बंधित जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और शिक्षा के प्रचार के प्रति पहला कदम उठायें।

उम्मीद करते है आपको सभी सवालों के जवाब मिले होंगे, अन्य कोई सवाल आप कमेंट भी कर सकते है।

FAQs

Q. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?

ANS. 8 सितम्बर को प्रतिवर्ष अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है।

Q. विश्व साक्षरता दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

ANS. साक्षरता दिवस पहली बार 8 सितम्बर 1967 को मनाया गया।

Q. भारत की साक्षरता दर कितनी है?

ANS. 2011 की जनगणना के नुसार भारत की साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत है, पुरुष साक्षरता दर 82.14 प्रतिशत और महिला साक्षरता प्रतिशत 65.46 प्रतिशत।

Q. सबसे अधिक साक्षरता वाला देश है?

ANS. फिनलैंड सबसे अधिक साक्षरता वाला देश है।

शेयर करे –

Leave a Comment