Jaipur History in Hindi : गुलाबी शहर का इतिहास, प्रमुख किले व महल

Jaipur History in Hindi जयपुर क्षेत्र ढूँढ़ाड़ के नाम से जाना जाता है। जयपुर का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, यहाँ कछवाहा राजवंश का शासन था। 2019 में जयपुर को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया गया है।

जयपुर शहर जोधपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। जानते है जयपुर के गुलाबी होने का इतिहास –

जयपुर का इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Jaipur History Facts in Hindi)

  • राजस्थान की राजधानी जयपुर का पूर्व नाम जयनगर था।
  • जयपुर को भारत का पेरिस, दूसरा वृन्दावन व गुलाबीनगर के नाम से जाना जाता है।
  • सवाई जयसिंह ने 1727 ई. में जयनगर यानि वर्तमान जयपुर की स्थापना की थी।
  • नगर का नक्शा पंडित विद्याधर भट्टाचार्य (जो कि बंगाल के निवासी थे) नामक प्रसिद्ध वास्तुविद की देखरेख में बनवाया गया।
  • 1876 में सम्राट एडवर्ड सप्तम के जयपुर आगमन पर सवाई रामसिंह द्वितीय द्वारा जयपुर की सभी इमारतों को गुलाबी करवाया गया, बस तभी से जयपुर गुलाबी नगर कहलाने लगा।

गुलाबी नगर के महत्वपूर्ण महल (Palaces in Jaipur in Hindi)

प्रमुख महल और उनका विस्तृत इतिहास निम्न है –

हवामहल

गुलाबी नगर के प्रतीक के रूप में हवामहल प्रसिद्ध है। हवामहल का निर्माण सन् 1799 में सवाई प्रताप सिंह के द्वारा करवाया गया था। इसके वास्तुविद् लालचंद उस्ता थे। यह एक पांच मंजिला पिरामिड के आकार की खिड़कियों और ताखों से युक्त भवन है। इसकी पांच मंजिलों के नाम है – शरद मन्दिर, रतन मन्दिर, विचित्र मन्दिर, प्रकाश मन्दिर, और हवा मन्दिर।

जलमहल

जयपुर-आमेर मार्ग पर मानसागर झील में जलमहल स्थित है। जलमहल के निर्माण का श्रेय सवाई जयसिंह को दिया जाता है। सवाई जयसिंह ने जयपुर की जलापूर्ति हेतु गर्भावती नदी पर बाँध बनवाकर मानसागर तालाब बनवाया था।

सिटी पैलेस (चन्द्रमहल)

यह जयपुर राजपरिवार का निवास स्थान था। दीवाने-आम में महाराजा का निजी पुस्तकालय यानि पोथीखाना एवं शस्त्रागार (सिलहखाना) है। सिटी पैलेस के पूर्व के मुख्य द्वार को सिरह ड्योढ़ी कहते है। सात मंजिला इस महल की प्रथम मंजिल सुखनिवास महल कहलाती है। चंद्रमहल का निर्माण सवाई जयसिंह द्वारा विद्याधर भट्टाचार्य के निर्देशन में करवाया गया था।

अल्बर्ट हॉल

सन् 1876 में प्रिंस अल्बर्ट द्वारा इसका शिलान्यास किया गया। सर स्विंटन जैकब द्वारा रूपांकित यह इमारत भारतीय और फारसी शैली (Indo-Saracenic Style) का मिश्रण है। इसका निर्माण सवाई रामसिंह द्वितीय द्वारा अकाल राहत कार्यों के तहत करवाया था। महाराजा माधोसिंह के काल में सर एडवर्ड ब्रेड फोर्ड ने इसका उद्घाटन किया था।

जयपुर के प्रमुख दुर्ग (Forts in Jaipur in Hindi)

गुलाबी शहर के प्रमुख दुर्ग निम्न है –

आमेर दुर्ग

यह एक गिरि दुर्ग की श्रेणी में आता है। राजा मानसिंह द्वारा सन् 1592 ई. में आमेर दुर्ग का निर्माण करवाया गया। यह दुर्ग हिन्दू-मुस्लिम शैली का समन्वित रूप है। रंग बिरंगे कांच की भव्य कलाकृति वाला शीशमहल, सुख मन्दिर, जगत शिरोमणि मन्दिर, मावठा जलाशय, दिलाराम का बाग़, केसर क्यारी प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

जयगढ़ दुर्ग

सन् 1600 में इस दुर्ग का निर्माण राजा मानसिंह प्रथम ने करवाया था। यह दुर्ग भी गिरि दुर्ग की श्रेणी में आता है। सुमत निवास, खिलबती निवास व विलास मन्दिर जयगढ़ के प्रमुख महल है। यहाँ मध्यकालीन शस्त्र और अस्त्रों का विशाल संग्रहालय व तोप ढालने का कारखाना हुआ करता था।

नाहरगढ़ दुर्ग

मराठों से सुरक्षा की दृष्टि से सन् 1734 में इस दुर्ग का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वारा करवाया गया। इस किले में एक जैसे 9 महल है जिनका निर्माण महाराजा माधोसिंह ने अपने 9 पासवानों हेतु करवाया था।

चौमुहागढ़

ठाकुर कर्णसिंह द्वारा 1595-97 ई. के मध्य इस दुर्ग का निर्माण करवाया गया। इसे धारधारगढ़ एवं रघुनाथगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। माधोसिंह ने यहाँ ‘हवा मंदिर’ नाम से अतिथि गृह का निर्माण भी करवाया था।

माधोराजपुरा का किला

मराठों से विजय के उपरान्त जयपुर के महाराजा माधवसिंह प्रथम ने इस किले का निर्माण करवाया। यह किला जयपुर की फागी तहसील में स्थित है। इस किले के साथ टोंक के नवाब अमीर खां की बेगमों को बंधक बनाने की रोमांचक दास्ताँ जुड़ी हुई है। इन बेगमों को बंधक भरतसिंह नरुका द्वारा बनाया गया था।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में हमने जयपुर का गुलाबी शहर बनने का इतिहास (Jaipur History in Hindi) और यहाँ के महत्वपूर्ण महल और किलों का इतिहास बताया। जानकारी को मित्रों के साथ शेयर करे और लेख कैसा लगा यह कमेंट करके बताएं।

जयपुर से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Q. जयपुर शहर के वास्तुकार कौन थे?

ANS. विद्याधर भट्टाचार्य जो एक बंगाली थे उन्होंने जयपुर का नक्शा तैयार किया।

Q. जयपुर का गुलाबी रंग किनके द्वारा करवाया गया था?

ANS. महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय ने प्रिन्स एडवर्ड के सम्मान में जयपुर को गुलाबी करवाया।

Q. हवामहल का निर्माण किसने करवाया?

ANS. सवाई प्रताप सिंह ने 1799 में

Q. हवामहल के वास्तुकार कौन थे?

ANS. लालचंद उस्ता

Q. 9 एक जैसे महलों वाला दुर्ग किसे कहा जाता है?

ANS. नाहरगढ़ दुर्ग को

Q. आमेर किस श्रेणी का दुर्ग है?

ANS. गिरि श्रेणी

यह भी देखे –

जयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारें में जानने के लिए देखें CLICK HERE

शेयर करे –

Leave a Comment