Jammu and Kashmir History जम्मू कश्मीर भारत के नक़्शे में उत्तर में स्थित है। जम्मू एवं कश्मीर पहले भारत का राज्य हुआ करता था। किन्तु विभाजन के बाद से ही यह भारत और पाकिस्तान के विवाद बना हुआ है।
आईये इसके इतिहास व भौगोलिक विशेषताओं के बारें में जानते है –

जम्मू-कश्मीर का विभाजन
- भारत के उत्तर में स्थित जम्मू-कश्मीर की सीमा पूर्व में तिब्बत, दक्षिण में हिमाचल प्रदेश व पंजाब और पश्चिम में पाकिस्तान से लगती है।
- 27 अक्टूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर को भारतीय राज्य का दर्ज़ा मिला था।
- किन्तु यहाँ के कुछ हिस्से जैसे उत्तर – पश्चिमी हिस्से में पाकिस्तान और उत्तर – पूर्वी क्षेत्र में चीन का कब्जा था जिसे ‘अक्साई चीन’ भी कहा जाता है।
- इसी विवाद के चलते 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर राज्य की स्थिति में बदलाव किया गया।
- 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर को आधिकारिक तौर पर केन्द्रशासित प्रदेश घोषित कर दिया गया।
- 31 अक्टूबर का महत्व इसीलिए भी है क्योंकि इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल जी जयंती भी है।
जम्मू-कश्मीर का इतिहास (Jammu and Kashmir History)
कश्मीर का इतिहास काफी पुराना है इस बात की पुष्टि कल्हण द्वारा रचित राजतरंगिनी में इसके उल्लेख से होती है। यहाँ हिन्दू और बौद्ध संस्कृति का प्रभाव भी देखने को मिलता है। साथ ही साथ मध्यकाल में मुस्लिम आक्रमणकारियों के द्वारा यहाँ शासन चलाया गया। यहाँ डोगरा राजाओं का शासन हुआ करता था। महाराजा हरिसिंह जो भारत की स्वतंत्रता के समय यहाँ के शासक थे वे चाहते थे की जम्मूकश्मीर एक स्वतंत्र विरासत रहे। वे भारत में विलय के पक्ष में नहीं थे।परन्तु कुछ राजनैतिक पार्टियां इसका भारत में विलय चाहती थी क्योंकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। अंत में महाराजा हरिसिंह ने जवाहरलाल नेहरू के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर लिए। इसी कारण पाकिस्तान ने कुछ हिस्सों को हथिया लिया। आज भी जम्मूकश्मीर मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक विशेषता (Jammu and Kashmir History)
हिमालय की गोद में बसे कश्मीर को ‘भारत का स्वर्ग’ कहा जाता है। इस केन्द्रशासित प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू और ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है। यहाँ की मुख्य नदियाँ – झेलम, रावी, सिन्धु और चिनाब है। यहाँ पीरपंजाल और काराकोरम पर्वत श्रेणी स्थित है। पीरपंजाल और हिमालय श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है। यहाँ कुछ समतल क्षेत्र मिलते है जिसे करेवा कहा जाता है। करेवा क्षेत्र में ही केसर की खेती की जाती है।
जम्मू क्षेत्र
जम्मू क्षेत्र महाराजाओं की शीतकालीन राजधानी हुआ करता था। जम्मू में डोगरा राजवंश का शासन रहा था। यह एक ऐसा राजपूत राजवंश था जिसकी नींव गुलाब सिंह द्वारा राखी गई थी। सन् 1947 तक जम्मू पर डोगरा राजवंश का शासन रहा। इसके बाद महाराजा हरिसिंह ने 26 अक्टूबर 1947 में भारत के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। जम्मू संभाग में आने वाले जिले है – डोडा, उधमपुर, कठुआ, सांबा, पूंछ, राजौरी, रामबन, रियासी, किश्तवाड़।
कश्मीर क्षेत्र
कश्मीर घाटी पीरपांजाल और महान हिमालय के पश्चिम छोर में स्थित है। कश्मीर को दुनिया के सवर्ग की संज्ञा भी दी गई है, इसका सबसे बड़ा शहर श्रीनगर है। श्रीनगर झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है। कश्मीर घाटी में बहने वाली प्रमुख नदियाँ है – सिन्धु, चिनाब और झेलम। झेलम वैदिककालीन नदी है जिसका प्राचीन नाम ‘वितस्ता’ है। यह नदी वेरीनाग से निकलती है और बारामूला तक बहती है। कश्मीर घाटी में जल बहुतायत में पाया जाता है क्योंकि यहाँ झीलों की अधिकता है। भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील भी यहीं स्थित है। यहाँ अखरोट, बादाम, सेब, केसर और चावल की खेती होती है। कश्मीर संभाग में आने वाले जिले है – बांदीपोरा, बारामुला, अनंतनाग, कुलगाम, बडगांव, कुपवाड़ा, पुलवामा, शोपिया और श्रीनगर।
जम्मूकश्मीर से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु (Important Facts about Jammu Kashmir)
भारत का केन्द्रशासित प्रदेश | जम्मू-कश्मीर |
जम्मू-कश्मीर राज्य की राजधानी | जम्मू, श्रीनगर |
क्षेत्रफल | 1,38,124 वर्ग किलोमीटर |
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री | उमार अब्दुल्ला |
केन्द्रशासित प्रदेश के गवर्नर | मनोज सिन्हा |
जम्मूकश्मीर के राष्ट्रीय उद्यान | हेमिस, दाचिगम, सलीम अली |
वन्यजीव अभयारण्य | गुलमर्ग वन्यजीव अभयारण्य |
जम्मू-कश्मीर के मंदिर | वैष्णों देवी, अमरनाथ |
जम्मूकश्मीर की जनसंख्या | 1.25 करोड़ (2011 अनुसार) |
जम्मू-कश्मीर की महत्वपूर्ण झीलें (Lakes of Jammu and Kashmir)
- डल झील
- वुलर झील (भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है)
- नगीना झील
जम्मू कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल (Jammu and Kashmir Tourist Places)
केन्द्रशासित प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ के मसालें, केसर, पश्मीना और ऊनी वस्त्र पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। प्रमुख पर्यटन स्थल है –
- गुलमर्ग
- वैष्णोदेवी
- अमरनाथ
- डल झील
- शालीमार बाग़
- कश्मीर घाटी
- खारदुंग ला
Conclusion
इस पोस्ट के माध्यम से हमनें संक्षिप्त में जम्मू-कश्मीर का बताने की कोशिश की है। आशा करते है की यह पोस्ट आप सभी अभ्यर्थियों के लिए सहायक सिद्ध हो। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करे और कमेंट में सुझाव भी दे सकते है।
FAQs
ANS. जम्मू की शीतकालीन राजधानी जम्मू और ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है।
ANS. हेमिस, दाचिगम, सलीम अली
यह भी पढ़े –