January to March Current Affairs : जनवरी-मार्च 2024 के करंट अफेयर्स

January to March Current Affairs सरकारी परीक्षा की तैयारी में सबसे आगे निकलना चाहते है तो करंट अफेयर्स को अच्छे से पढ़ना ज़रूरी है। देश-विदेश में होने वाली घटनाओं की जानकारी होना आवश्यक है।

करंट अफेयर्स हमारी समाजिक जागरूकता को भी बढ़ाते है। इसलिए हम लेकर आयें है जनवरी से लेकर मार्च 2024 तक का करंट अफेयर्स – 

मार्च 2024 का महत्वपूर्ण करंट अफेयर (March Current Affairs 2024)

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं 

  • पीएम ने आरामबाग में 7200 करोड़ रूपए की कई विकास योजनओं को राष्ट्र को समर्पित किया है।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने “एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023” नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
  • फ्लिप्कार्ट ने ई-कॉमर्स प्रमुख के 500 मिलियन से अधिक ग्राहकों सहित सभी उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान की पेशकश बढ़ाने और भारत के डिजिटल विकास को बढ़ावा देने के लिए अपना यूपीआई हैंडल लांच किया है।
  • हाल ही में  ईरान ने अपना ‘पार्स-1’ उपग्रह लांच किया है।
  • REC लिमिटेड ने हाल ही में उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर में बच्चों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए विज्ञान और शैक्षिक विकास ईकाई (UNISED) के साथ हथ मिलाया है।
  • केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन को प्रदर्शित करने के लिए एक डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनन्दन” लांच की है।
  • गूगल ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पर आधिकारिक जानकारी प्रदान करने के लिए भारत के चुनाव आयोग के साथ साझेदारी की है।

महत्वपूर्ण दिवस 

  • विश्व प्लंबिंग दिवस हर साल 11 मार्च को मनाया जाता है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण में प्लंबिंग की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने के लिए विश्व प्लंबिंग परिषद् द्वारा यह दिवस मनाया जाता है।
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 4 मार्च को अपना 174वां स्थापना दिवस मनाया।
  • सतत् विकास के लिए विश्व इंजीनियरिंग दिवस प्रत्येक वर्ष 4 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इसकी थीम रही – “एक सतत् विश्व के लिए इंजीनियरिंग समाधान”।
  • जंगली जानवरों और पौधों के महत्व को देखते हुए हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। विश्व वन्यजीव दिवस 2024 की थीम – कनेक्टिंग पीपल एंड प्लेनेट : एक्सप्लोरिंग डिजिटल इनोवेशन इन वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन।

मार्च का महत्वपूर्ण खेल समाचार

  • महान गोल्फर टाइगर वुड्स को सर्वोच्च बॉब जोन्स पुरस्कार प्राप्त करने के लिए चुना गया है, यह सम्मान यूनाइटेड स्टेट्स गोल्फ एसोसिएशन द्वारा दिया जाता है।
  • भारतीय क्रिकेटर और बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज़ नदीम ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।
  • भारतीय बेडमिन्टन स्टार सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जे-ह्युई और यांग पो-हुआन को हराकर BWF फ्रेंच ओपन पुरुष युगल खिताब जीता है।
  • भारतीय शटलर बी साईं प्रणीत ने अंतर्राष्ट्रीय बेडमिन्टन से संन्यास की घोषणा की है।

फ़रवरी 2024 करंट अफेयर्स वनलाइनर्स (February 2024 Current Affairs)

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाएं 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंग्पो में सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखी। यह प्रधानमंत्री द्वारा अनावरण की गई 241,000 करोड़ रूपए की 2000 से अधिक रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है।
  • अमेज़न इंडिया की फिनटेक शाखा अमेज़न पे को भारतीय रिज़र्व बैंक से भुगतान एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त हुआ है।
  • एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी ने 300 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता के लिए जम्मू कश्मीर पॉवर कॉरपोरेशन के साथ बिजली उपयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
  • सिक्किम की सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से राज्य में ‘सिक्किम इंस्पायर’ पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य आर्थिक विकास और समावेशन को बढ़ावा देना है।
  • मिलन नौसेनिक अभ्यास के 12वें संस्करण का आयोजन विशाखापत्तनम में किया गया।
  • भारत सरकार और ADB ने ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ और नदी के कटाव जैसे जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 200 मिलियन के समझौते पर हस्ताक्षर किए है। 
  • ईरान ने भारत के लिए वीज़ा-मुक्त यात्रा की घोषणा की।  

खेल सम्बन्धी घटनाएं 

  • घरेलू मैदान पर टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनकर अश्विन ने कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया है।
  • भारत के क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने स्पोर्ट्सस्टार एसीईएस अवार्ड्स 2024 में ‘स्पोर्ट्समेन ऑफ़ द ईयर’ का ख़िताब जीता।
  • भारत के विश्व चैम्पियन भाला फ़ेंक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा को स्विट्ज़रलैंड में ‘यूरोप के शीर्ष’ के नाम से प्रसिद्ध जंगफ्राउजोक में एक पट्टिका (Plaque) देकर सम्मानित किया गया।
  • सीएसके ने IPL 2024 के लिए केटरीना कैफ को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
  • ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर U-19 क्रिकेट में अपना चौथा विश्व कप हासिल किया है। 

जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक का करंट अफेयर्स pdf डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे –

महत्वपूर्ण दिवस 

  • हर साल 27 फ़रवरी को विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है, इसकी 2024 की थीम रही – “एक सतत् भविष्य का निर्माण : सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका”।
  • भारत में मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फ़रवरी को मनाई जाती है।
  • विश्व रेडियो दिवस 13 फ़रवरी को मनाया जाता है, जिसकी थीम रही – ‘रेडियो : सूचना देने वाला, मनोरंजक और शिक्षित करने वाला।
  • फ़रवरी के दूसरे सोमवार को मनाये गए अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2024 की थीम रही – ‘मेरी मिर्गी यात्रा पर मील के पत्थर’।
  • कैंसर के खिलाफ़ लड़ाई के लिए प्रतिवर्ष 4 फ़रवरी को कैंसर दिवस मनाया जाता है। विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम रही – ‘देखभाल अंतर को बंद करे’ (Close the Care Gap)।

जनवरी 2024 करंट अफेयर्स (January 2024 Current Affairs)

समसामयिक घटनाएं जनवरी 2024 

  • 1 करोड़ घरों की छत पर सौर प्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा ‘सूर्योदय योजना’ शुरू की गई है।
  • सीएम योगी द्वारा प्रयागराज में यूपी के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया है।
  • भारत में अपने UPI के माध्यम से लेनदेन 2023 में 100 बिलियन का आकड़ा पार गया है।
  • केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में 58वें DGsp/IGsp सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया।
  • इसरो ने 1 जनवरी 2024 को PSLV-C58 पर लांच किए गए अपने कक्षीय प्लेटफार्म POEM3 में 100W श्रेणी के एक पॉवर सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने ‘योग्यश्री’ नाम की एक व्यापक सामाजिक कल्याण योजना शुरू की है।
  • FIH ने नेशंस कप को छोड़कर बाकि सभी FIH इवेंट के लिए Viacom18 के साथ महत्वपूर्ण मीडिया अधिकार पर हस्ताक्षर किए है।

जनवरी के महत्वपूर्ण दिवस और उनकी थीम 

  • 10 जनवरी को मनाये गए विश्व हिंदी दिवस 2024 का विषय रहा – ‘हिंदी – पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमता को जोड़ना’।
  • 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती को चिन्हित करने के लिए पराक्रम दिवस मनाया जाता है।
  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय माइंड-बॉडी वेलनेस दिवस प्रतिवर्ष 3 जनवरी को मनाया जाता है।

निष्कर्ष (January to March Current Affairs)

किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 3-6 महीने का करंट अफेयर याद होना आवश्यक है। इस लेख में हमने संक्षिप्त में जनवरी-मार्च 2024 का करंट अफेयर (January to March Current Affairs) की जानकारी दी है। इसे अपने साथियों के साथ शेयर करे।

महत्वपूर्ण प्रश्न (January to March Current Affairs FAQs)

Q. ‘योग्यश्री योजना’ किस राज्य द्वारा शुरू की गई है?

 ANS. पश्चिम बंगाल 

Q. सीएसके की ब्रांड एम्बेसडर किसे बनाया गया है?

ANS. कटरीना कैफ 

Q. U-19 में चौथा विश्व कप किसने जीता?

ANS. ऑस्ट्रेलिया

Q. राज्य के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन कहाँ हुआ?

ANS. प्रयागराज में

Q. सिक्किम इंस्पायर पहल किसके सहयोग से शुरू की गई?

ANS. विश्व बैंक

Q. विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम क्या रही?

ANS. Close the Care Gap

share करे-

Leave a Comment