Karnataka in Hindi : इतिहास, सीमा रेखा, पर्यटन स्थल

Karnataka in Hindi कर्नाटक भारत के दक्षिण में स्थित राज्य है जिसकी राजधानी बेंगलुरु है। जनसंख्या की दृष्टि से यह आठवां बड़ा राज्य है। कर्नाटक के इतिहास में अनेक साम्राज्य आए और उन्होंने कर्नाटक के साहित्य में अपनी छाप छोड़ी है। वर्तमान कर्नाटक की व्यवस्था द्विसदनीय है अर्थात यहाँ विधानसभा और विधानपरिषद दोनों है।

आइये जानते है कर्नाटक राज्य के बारें में विस्तार से –

Karnataka in Hindi
Karnataka in Hindi

कर्नाटक राज्य की सीमा रेखा (Karnataka in Hindi)

राज्य पूर्व में आंध्रप्रदेश, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में महाराष्ट्र, उत्तर-पश्चिम में गोवा व दक्षिण में केरल और दक्षिण पूर्व में तमिलनाडू से मिलती है। कर्नाटक का कुल क्षेत्रफल 191,791 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह छठा बड़ा राज्य है।

कर्नाटक का इतिहास (Karnataka History in Hindi)

इस राज्य में इतिहास में अनेक छोटे-बड़े शासकों का शासन रहा। कर्नाटक में मध्य और नए पाषाण काल के अवशेष मिले है। इस राज्य में तीसरी शताब्दी से पूर्व नन्द वंश का शासन रहा और फिर यहाँ मौर्य वंश के सम्राट अशोक आए। होयसाल वंश का शासनकाल महत्वपूर्ण था क्योंकि इन्ही के समय यहाँ कन्नड़ संगीत और स्थापत्य कला का विकास हुआ।

इसके बाद हरिहर और बुक्का दो भाइयों द्वारा विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की गई। तालीकोट का युद्ध में हार के बाद यहाँ सल्तनत काल की शुरुआत हुई। 

इस राज्य का पुराना नाम मैसूर हुआ करता था। 1973 में इसका नाम कर्नाटक किया गया।

कर्नाटक राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

भारत का राज्यकर्नाटक
कर्नाटक की राजधानीबेंगलुरु
कर्नाटक राज्य की राजभाषाकन्नड़
राज्य का गठन1 नवंबर, 1956
राज्य का विधानमंडलद्विसदनीय (विधानसभा और विधानपरिषद)
क्षेत्रफल191, 791 वर्ग किलोमीटर 
कर्नाटक की जनसंख्या61,130,704
राज्य के गवर्नरथावरचंद गहलोत   
राज्य के मुख्यमंत्रीसिद्धारमैया
राज्य के राष्ट्रीय उद्यानबनेरघट्टा, नागरहोल, बांदीपुर, अंशी राष्ट्रीय उद्यान
वन्यजीव अभयारण्यकावेरी, डंडेली, भद्र वन्य जीव अभयारण्य
जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का स्थानआठवां
क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का स्थानछठा
साक्षरता प्रतिशत75.36 %

कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थल 

यह राज्य अपने पर्यटन स्थल और अपने सांस्कृतिक इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ हम्पी जैसे विश्व विरासत स्थल है आइये जानते है प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से है?

  • बीजापुर का गोल गुम्बद 
  • मैसूर पैलेस 
  • श्रवणबेलगोला 
  • हम्पी 
  • जोग प्रपात ( भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात)
  • गोकक जलप्रपात 

प्रमुख मन्दिर 

  • मंजुनाथ मन्दिर 
  • उडुपी कृष्ण मन्दिर 
  • सुब्रमन्यम मन्दिर 
  • शार्दाम्बा मन्दिर 
  • मरिक्म्बा मन्दिर

कर्नाटक राज्य की वेशभूषा (Karnataka in Hindi)

इस राज्य में महिलाएं एक तरह की साड़ी पहनती है जिसे भूषा साड़ी कहते है। यहाँ पुरुषों का पहनावा धोती और पगड़ी है। यह पगड़ी मैसूरी पेटा कहलाती है।

राज्य का खानपान 

यहाँ मसाला डोसा, उत्तपम, वड़ा सांभर और धारवाड़ पेड़ा खाया जाता है। यहाँ का मैसूर पाक विश्व प्रसिद्ध है।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने Karnataka in Hindi को संक्षिप्त में बताने का प्रयास किया है। आशा करते है जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर करे और कोई त्रुटी होने पर हमसे सम्पर्क भी कर सकते है। 

FAQs 


Q. कर्नाटक की राजधानी क्या है?

ANS.  बेंगलुरु

Q. जनसंख्या की दृष्टि से आठवां बड़ा राज्य कौनसा है?

ANS.  कर्नाटक जनसंख्या की दृष्टि से आठवां बड़ा राज्य है। इसकी जनसंख्या 61,130,704 है। 

यह भी पढ़े

Leave a Comment