Manipur in Hindi : मणिपुर की राजधानी, इतिहास

Manipur in Hindi मणिपुर भारत के पूर्व में स्थित राज्य है। सेवन सिस्टर्स के नाम से प्रसिद्ध राज्यों में से एक है मणिपुर। मणिपुर को ‘आभूषणों की भूमि’ भी कहा जाता है। मणिपुर एक संवेदनशील राज्य है जो की हिंसा का शिकार रहा है। यह एक सीमावर्ती राज्य है इसलिए भी इसका महत्व अधिक है। मणिपुर चारों और से पहाड़ियों से घिरा है जो की राज्य के कुल क्षेत्रफल का 9/10 भाग है। 

मणिपुर राज्य में 3 जनजातियाँ रहती है। यहाँ की भाषा मणिपुरी है जिसे 1992 में राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ। आइये जानते है(Manipur in Hindi) इस राज्य के इतिहास, संस्कृति और इसकी सीमा रेखा के बारें में विस्तार से – 

Manipur in Hindi

मणिपुर की सीमा-रेखा (Manipur in Hindi)

राज्य की सीमा पूर्व में म्यांमार, पश्चिम में असम, उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम से मिलती है। मणिपुर राज्य का कुल क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किमी. है। 

मणिपुर राज्य की राजधानी क्या है?

राज्य की राजधानी इम्फाल है। इम्फाल का कंग्ला पार्क और गोविन्द मन्दिर प्रसिद्ध है। इम्फाल में ही पूर्वोत्तर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा मौजूद है। विदेशी अगर यहाँ घुमने आते है तो उन्हें राजधानी इम्फाल से बाहर किसी क्षेत्र में जाने की इजाज़त नहीं है। 

इतिहास क्या है मणिपुर राज्य का? (Manipur in Hindi)

प्राचीन लिखित दस्तावेज़ों और पुरातात्विक अनुसंधान से पता चलता है कि यहाँ का इतिहास ईसा पूर्व से भी पुराना है। मणिपुर राज्य का पुराना नाम कन्लेपाक है। 33ईस्वी में पाखंगबा का राज्याभिषेक हुआ और और वह मणिपुर के पहले शासक बने। इसके बाद कियाम्बा, खागेम्बा, भाग्यचन्द्र और गंभीर सिंह जैसे प्रतापी राजा यहाँ के शासक रहे। 1819 से 1825 तक यहाँ बर्मी लोगों ने शासन किया। बाद में 1891 में खोंगजोम युद्ध के बाद मणिपुर में अंग्रेजों का आगमन हुआ। मणिपुर पहले एक रियासत हुआ करता था जिसका 15 अक्टूबर 1949 को भारत में विलय कर लिया गया। और अंत में 21 जनवरी 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा प्राप्त हुआ। 

भारत का राज्यमणिपुर
मणिपुर की राजधानीइम्फाल
मणिपुर राज्य की राजभाषामेईतिलोन या मणिपुरी
राज्य का गठन21 जनवरी, 1972  
राज्य का विधानमंडलएकसदनीय
क्षेत्रफल22,327  वर्ग किलोमीटर 
मणिपुर की जनसंख्या2,855,794
राज्य के गवर्नरएल. ए. गणेशन
राज्य के मुख्यमंत्रीएन बीरेन सिंह  
राज्य के राष्ट्रीय उद्यानकेबुललम्जाओ राष्ट्रीय उद्यान, शिरोई राष्ट्रीय उद्यान
वन्यजीव अभयारण्यबनिंग, कैलम, जूको घाटी, जिलाद झील अभयारण्य
जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का स्थान23 वां  
क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य का स्थान23 वां
साक्षरता प्रतिशत79.85 %

मणिपुर का मुख्य भोजन क्या है?

राज्य की जलवायु और मिट्टी हर तरह की कृषि के लिए उपयुक्त है। मणिपुर में चावल, हरी पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल अधिक होता है। गोभी, टमाटर, मिर्ची, मटर और अनाज ये सभी तो भारत के सभी क्षेत्रों में मिलते है लेकिन कुछ ऐसी सब्जियां होती है जो सिर्फ मणिपुर में ही देखने को मिलेगी, वह है – कोल्मनी, सौग्री, येंदेम जो कि एक प्रकार की अरवी होती है, फॉक्सनट आदि। मणिपुर में बनी काले चावल की खीर लोकप्रिय है। अगर हम भारत के पूर्वी राज्यों की बात करे तो अधिकतर सभी जगह सब्जियों को उबालकर या भाप में पकाकर खाया जाता है। यहाँ के खानों में तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है। फर्मेंटेशन या किण्वन की प्रक्रिया भी भोजन में इस्तेमाल लाई जाती है। 

मणिपुर राज्य का प्रमुख उद्योग क्या है?

राज्य का प्रमुख उद्योग हथकरघा है जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले है। इसके प्रमुख उत्पाद है – साड़ी, स्कार्फ, दरियां, चादर और पर्दे। राज्य में बने इन उत्पादों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बहुत मांग है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए सरकारी एजेंसियां जैसे मणिपुर डेवेलपमेंट सोसाइटी, एमएचएचडीसी  आदि इसी क्षेत्र में कार्यरत है। मणिपुर में मिट्टी के बर्तन भी बनाये जाते है। वहीँ बांस से बनी टोकरिया, और बांस के मछली मारने के उपकरण भी बनाये जाते है। 

प्रमुख पर्यटन स्थल (Manipur in Hindi)

Manipur in Hindi

खोंगजोम दिवस

  • मणिपुर में 23 अप्रैल को खोंगजोम दिवस मनाया जाता है। 
  • 1891 में एंग्लो-मणिपुरी युद्ध के दौरान जो लोग मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़े उनके सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
  • खोंगजोम दिवस मणिपुरी लोगों के बलिदान और वीरता का प्रतीक है। 
  • विष्णुपुर का विष्णु मन्दिर 
  • गोविन्द जी मन्दिर 
  • लोकटक झील 
  • डुको घाटी 
  • खोंगजोम वॉर मेमोरियल 

निष्कर्ष 

पूर्वोत्तर स्थित मणिपुर राज्य प्राकृतिक रूप से समृद्ध है। यहाँ के हथकरघा, हस्तशिल्प उद्योग लोगों की आजीविका का साधन है। भारत के अन्य राज्यों की तरह यहाँ भी होली, दिवाली, दुर्गा पूजा, लाइ हरोबा त्यौहार मनाये जाते है। अतः इस लेख में हमने भारत का गहना कहे जाने वाले राज्य (Manipur in Hindi) के बारें में संक्षिप्त में बताने का प्रयास किया है। अगर आपको यहाँ लेख पसंद आया है तो कमेंट करके बताए इर इसे शेयर करे। और कोई त्रुटी होने पर हमसे संपर्क भी कर सकते है। 

FAQs

Q.  मणिपुर राज्य की स्थापना कब हुई?

ANS.  21 जनवरी 1972 को मणिपुर राज्य की स्थापना हुई।

Q. मणिपुर का प्राचीन नाम क्या है?

ANS. मणिपुर राज्य का पुराना नाम कन्लेपाक है।

Q. मणिपुर को किस नाम से जाना जाता है?

ANS. मणिपुर को आभूषणों की भूमि या भारत का गहना नाम से जाना जाता है।

Q. खोंगजोम दिवस कब मनाया जाता है?

ANS. 23 अप्रैल

यह भी पढ़े

Leave a Comment