Mothers Day 2023 in Hindi। मदर्स डे कब है?

Mothers Day 2023 in Hindi वैसे तो माँ के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन आजकल यह प्रचलन में है। इस दिन को बहुत सालों से देश के अलग-अलग कोने में मनाया जा रहा है। इस दिन के माध्यम से हम माँ ममता और प्रेम को समझकर उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद करते है।

आइये जानते है पूरी दुनिया में मनाये जाने वाले मातृत्व के दिन के बारें में विस्तार से – 

Mothers Day 2023 in Hindi

मदर्स डे कब मनाया जाता है? (Mothers Day 2023)

मातृ दिवस या मदर्स डे प्रतिवर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार 2023 में यह दिवस 14 मई को मनाया जाएगा।

मदर्स डे का इतिहास (Mothers Day History in Hindi)

माता, जो कि हमारी पहली गुरु है उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि ग्रीस में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। कुछ लोग दावा करते है कि अमेरिका में एक समाज सुधारक एना जार्विस थे। वे अपनी माँ से बहुत प्यार करते थे। उन्ही के द्वारा अपनी माँ की मृत्यु के बाद यह दिन मनाया गया। अधिकांश देशों में मदर्स डे अलग दिन होता है लेकिन भारत, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में यह मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। 

मातृ दिवस का महत्व (Mothers Day Summary in Hindi)

आजकल की दौड़ भाग भरी जिन्दगी में हम अपने परिवार की कीमत भूलते जा रहे है। हम अपनी जिन्दगी का समय आय के साधनों में खर्च कर रहे है। लेकिन इन सबके बीच हम यह भूल जाते है कि आज हम जहाँ भी है वो अपने माता-पिता के कारण है।माँ हमारी पहली शिक्षक है। वही हमें प्रेरित करती है और हमे संस्कार देती है। मातृ दिवस को मनाने का उद्देश्य मातृत्व की महत्ता को समझना है। माँ के प्रति अपनी प्रेम भावनाओं को व्यक्त करना है। इस दिन को मनाकर हम माँ के त्याग, समर्पण और उनके संघर्षों को समझते है।

मदर्स डे विशेष 

मदर्स डे एक बहुत ही ख़ास दिन है। कुछ लोग इस दिन अपनी माँ को ख़ास उपहार देते है। लेकिन मातृत्व को समझने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि हम अपनी माँ के साथ समय व्यतीत करे। उन्हें उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दें। भारत में भी यह दिन विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। विद्यालय और कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन भी होता है जैसे – नाटक, कविता, भाषण, नृत्य प्रतियोगिता इत्यादि। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है माँ को आभार व्यक्त करने का।

हमारी पूरी टीम की तरफ से सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। उनके द्वारा किये गए त्याग को सलाम है।

FAQs

Q. भारत में मदर्स डे कब मनाया जाता है?

ANS. मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।

Q. 2023 में मदर्स डे कब मनाया जाएगा?

ANS. 14 मई को

Q. मदर्स डे को हिंदी में क्या कहते है?

ANS. मातृ दिवस

Q. सबसे पहले मदर्स डे किसने मनाया?

ANS एना जार्विस ने अपनी माँ की याद में

Q. मातृ दिवस क्यों मनाते है?

ANS. माँ हमारी पहली गुरु है , उनके त्याग और समर्पण की सराहना करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

यह भी पढ़े-

Leave a Comment