Nepal History in Hindi : महाभारतकाल से नेपाल का संबंध

Nepal History in Hindi नेपाल एक दक्षिण एशियाई देश है। नेपाल एशिया का हिस्सा है। नेपाल की सेना दक्षिण एशिया की 5वीं बड़ी सेना मानी जाती है। नेपाल में नेपाली भाषा बोली जाती है और भारत की तरह नेपाल की लिपि भी देवनागरी है। आइये जानते है नेपाल के बारें में विस्तार से –

Nepal History in Hindi by shivarth education
Nepal History in Hindi (credit : social media)

नेपाल की सीमा – रेखा 

देश की सीमा रेखा दक्षिण, पूर्व व पश्चिम तीनों दिशाओं से भारत से लगती है। नेपाल की सीमा उत्तर में तिब्बत के साथ लगती है। देश का कुल क्षेत्रफल 14,75,16 वर्ग किमी है। 

नेपाल की राजधानी क्या है?

काठमांडू नेपाल की राजधानी है। नेपाल का सबसे बड़ा शहर है जहां देश की सबसे अधिक आबादी निवास करती है।

इतिहास क्या है नेपाल का? (Nepal History in Hindi)

नेपाल शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख कौटिल्य के अर्थशास्त्र से मिलता है। नेपाल का इतिहास कितना पुराना है इस बात की पुष्टि काठमांडू हिमालय श्रेणी से मिले पाषाण औजारों से होती है। 563 ई.पू . महात्मा बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था। महात्मा बुद्ध के पिता शाक्य वंश के राजा थे। 11वीं शताब्दी में यहाँ चालुक्य वंश का शासन रहा। चालुक्य वंश के शासनकाल से ही नेपाल में हिन्दू धर्म का विस्तार देखने को मिला। लोग बौद्ध धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म को अपनाने लगे।

कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारतकाल में जब पांडव स्वर्गलोक की तरफ प्रस्थान कर रहे थे तब भीम के द्वारा विनती किये जाने पर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए। भगवान शिव ने लिंग रूप में पांडवों को दर्शन दिए। जिस स्थान पर दर्शन दिए वह एल ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाने लगा। बाद में यह ज्योतिर्लिंग पशुपतिनाथ कहलाया। राजा विक्रमादित्य का भी नेपाल से संबंध रहा है। नेपाल में गोरखा राजाओं का भी शासन रहा।

नेपाल की भौगोलिक स्थिति क्या है?

देश में बहुत सी भौगोलिक विविधता देखने को मिलती है। नेपाल प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। यहाँ हिमालय की कई श्रेणिया स्थित है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट जिसे सागरमाथा के नाम से भी जाना जाता है नेपाल – तिब्बत की सीमा पर स्थित है। विश्व की सबसे ऊंची चोटियों में से 14 नेपाल में ही स्थित है। इन चोटियों में अन्नपूर्णा, धौलागिरी, मकालू, कंचनजंघा आदि शामिल है।

प्रमुख पर्यटन स्थल (Nepal History in Hindi)

  • लुम्बिनी (भगवान बुद्ध का जन्म स्थान)
  • पशुपतिनाथ मंदिर 
  • जनकपुर (सीतामाता का जन्मस्थान)
  • रॉयल चितवन राष्ट्रीय उद्यान (1984 में विश्व धरोहर घोषित किया गया)
  • बोधनाथ स्तूप 

इस प्रकार नेपाल प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है। नेपाल और भारत की संस्कृति में कई समानताएं देखि जा सकती है। नेपाल चारों ओर से हिमालय से घिरा हुआ देश है जिसकी जलवायु उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय है। रामायण, महाभारतकाल के इतिहास के कारण नेपाल में हिन्दू धर्म का काफी महत्व रहा है।    

यह भी पढ़े-

Leave a Comment