New Districts in Rajasthan : राजस्थान के नए जिले 

New Districts in Rajasthan हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में नए जिलों की घोषणा की है। राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाये जायेंगे। वर्तमान में राजस्थान में 33 जिलें और 7 संभाग है। आइये जानते है इन 19 जिलों और 3 संभागों के नाम क्या क्या है?

क्या होता है जिला ? (New Districts in Rajasthan)

प्रशासनिक कार्य आसन हो इसलिए सभी राज्यों को छोटी-छोटी इकाइयों में बाँट दिया जाता है जिन्हें जिला कहा जाता है। प्रशासनिक कार्य और सुगमता से हो इसके लिए जिलों को उपखंडों में और उपखंडों को तहसील में बाँट दिया जाता है। 

जिला बनाने का अधिकार किसके पास है? 

किसी भी जिले का निर्माण करना या परिसीमन करने का अधिकार राज्य सरकार के पास होता है। इसमें केंद्र सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। नया जिला बनाने के लिए राज्य की सरकार को विधानसभा में कानून पारित करना होता है। 

राजस्थान के 19 नए जिलों की लिस्ट (New Districts in Rajasthan)

मुख्यमंत्री द्वारा नए जिलों की घोषणा किये जाने के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 50 और संभाग 10 हो गये है। नए जिलों के नाम निम्न है –

  • जोधपुर पूर्व 
  • जोधपुर पश्चिम 
  • जयपुर उत्तर 
  • जयपुर दक्षिण 
  • ब्यावर 
  • बालोतरा 
  • डीग
  • अनूपगढ़ 
  • सांचौर 
  • शाहपुरा 
  • केकड़ी 
  • दूदू 
  • गंगापुर सिटी 
  • खैरथल 
  • कोटपुतली 
  • फलौदी 
  • सलूम्बर 
  • नीमकाथाना 
  • डीडवाना 

राजस्थान के 3 नए संभाग 

  • सीकर 
  • पाली 
  • बाँसवाड़ा 

निष्कर्ष 

इस पोस्ट के माध्यम से हमनें संक्षिप्त में New Districts in Rajasthan बताने की कोशिश की है। आशा करते है की यह पोस्ट आप सभी अभ्यर्थियों के लिए सहायक सिद्ध हो। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करे और कमेंट में सुझाव भी दे सकते है। 

FAQ

Q. वर्तमान में राजस्थान में कितने जिले और संभाग है?

ANS. वर्तमान में राजस्थान में 33 जिले और 7 संभाग है।

Q. राजस्थान में कितने नए जिलों की घोषणा की गयी है?

ANS. 19 नए जिले बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई है।

Q. जिला बनाने का अधिकार किसके पास होता है?

ANS. जिला बनाने का अधिकार पूर्ण रूप से राज्य सरकार के पास होता है।

यह भी पढे –

Leave a Comment