Olympic Games History in Hindi : ओलंपिक खेलों का प्राचीन इतिहास

Olympic Games History in Hindi ओलंपिक खेलों का प्रचलन ग्रीक इतिहास में देखा गया है। कई शताब्दियों तक ओलंपिक ग्रीक लोगों के लिए एक त्योहार की तरह थे। 2024 के ओलंपिक खेलों का आयोजन पेरिस में हो रहा है। यह खेल 11 अगस्त 2024 तक खेले जायेंगे। 2028 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी अमेरिका करेगा। 

Olympic Games History in Hindi
Olympic Games History in Hindi

जानकारी के लिए बता दें कि ओलंपिक खेलों का आयोजन हर चार साल में किया जाता है। अब सवाल यह आता है कि आखिर ओलंपिक खेल हैं कितने पुराने? क्या इतिहास रहा होगा इनका? और इनके प्रतीक चिन्ह क्या है? इन सभी सवालों के जवाब आगे दिए गए है।

ओलंपिक खेलों के इतिहास पर एक नज़र (Olympic Games History in Hindi)

प्राचीन ग्रीक धर्म में देवताओं के राजा थे ज़ीउस। माना जाता है कि ओलंपिक खेल पहली बार ग्रीक देवता ज़ीउस के सम्मान में खेले गए थे। यह खेल 776 ईसा पूर्व एलिस राज्य के एक मैदान में आयोजित किए गए थे। प्राचीन समय में इन खेलों में महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं थी।

पहले ओलंपिक हर साल में आयोजित किए जाते थे। यूनानियों ने इन खेलों के लिए ग्रीष्म संक्रांति के बाद की पहली अमावस्या का समय तय किया था जो कि मध्य जुलाई में पड़ता था। प्राचीन ओलंपिक खेल पांच दिनों तक चलते थे। पहले दिन उद्घाटन समारोह होता था। दूसरे दिन विशेष प्रतियोगिताएं, तीसरे दिन वयस्कों के लिए प्रतियोगिताएं होती थी, चौथे दिन घुड़सवारी, हथियारों के साथ दौड़ आदि प्रतियोगिताएं होती थी। और अंतिम पांचवें दिन समापन समारोह होता था जिसमें विजेताओं की घोषणा होती थी।

रोमन शासन के आने से इन खेलों का पतन शुरू हो गया। 395ई. के बाद तो जैसे ओलंपिक बिलकुल ख़त्म से ही हो गए थे। लेकिन ओलंपिक की भावना का खात्मा कोई नहीं कर सका। और फिर शुरू हुआ ओलंपिक पुनरुद्धार का कार्य। आगे जानिए आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत कैसे हुई?

आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत (Modern Olympic Games History)

ओलंपिक खेलों के पुनरुद्धार का कार्य बैरन पियरे डी कुपर्तिन द्वारा शुरू किया गया था। 1892 में सोरबेन के एक सम्मेलन में उन्होंने ओलंपिक खेलों की बहाली की बात रखी। उनका मानना था की खेल दुनिया को मजबूत बनायेंगे और ओलंपिक खेलों की शुरुआत आधुनिक शिक्षा की दुनिया में एक मजबूत कदम साबित होगा।

जून 1894 में पेरिस के अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में बैरन ने अपने प्रतिनिधियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक खेल समिति बनाने के लिए मतदान किया। ओलंपिक खेलों को सन् 1900 में शुरू करने की बात रखी गई लेकिन लोगों में उत्साह ही इतना था कि 1896 में ही पहला ओलंपिक खेल खेलने पर जोर दिया गया। इसी तरह 1896 में पहला ओलंपिक एथेंस में आयोजित किया गया।

2020 तक 32 ओलंपिक खेलों का आयोजन हो चुका है। 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक होने वाले ओलंपिक खेल 33 वें है। इसके बाद 2028 में 34वें ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा जिसका स्थान लोस एंजेलेस, अमेरिका निर्धारित किया गया है।

ओलंपिक खेलों के प्रतीक (Olympic Symbols in Hindi)

Olympic Games History in Hindi

ओलंपिक लौ (Olympic Flame)

  • 1928 के 9वें ओलंपिक खेलों में पहली बार ओलंपिक लौ को जलाया गया था जिसका आयोजन एम्स्टर्डम में किया गया था।
  • ओलंपिक लौ प्राचीन ओलंपिक और आधुनिक ओलंपिक की निरंतरता का प्रतीक मानी जाती है।
Olympic Games History in Hindi by shivarth education

ध्वज (Olympic Flag)

  • इन खेलों के झंडे सफेद रेशम से बने होते है।
  • झंडे के डिज़ाइन को 1913 में बैरन पियरे डी कोबर्तिन द्वारा सुझाया गया था जिसे 1920 के बेल्जियम ओलंपिक में पहली बार फहराया गया था।
  • इसमें पांच छल्ले होते है जो कि बाएं से दायें नीले, पीले, काले, हरे और लाल रंग के होते है।
  • ये छल्ले पांच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते है।
  • छल्ले में लाल रंग अमेरिका, पीला रंग एशिया, हरा रंग ऑस्ट्रेलिया, नीला रंग यूरोप और काला अफ्रीका को दर्शाता है।
Olympic Games History in Hindi

आदर्श वाक्य (Olympic Motto)

  • इन खेलों का आदर्श वाक्य था – “सिटियस-एल्टियस-फोर्तियस (Citius-Altius-Fortius) है जिसका अर्थ है “तेज़, उच्चतर और मज़बूत।
  • रेव फादर डीडॉन द्वारा पहली बार इस वाक्य का इस्तेमाल किया गया था।

ओलंपिक मेडल और सर्टिफिकेट 

  • प्राचीन समय में विजेताओं को जैतून की शाखाओं का ताज दिया जाता था।
  • आधुनिक खेलों में पदक और प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया जाता है।
  • पहले स्थान पर आने वाले एथलीट को स्वर्ण पदक, दूसरे स्थान पर आने वाले को रजत पदक और तीसरे स्थान पर आने  वाले को कांस्य पदक दिया जाता है।
  • प्रत्येक पदक का व्यास 60 मिमी. और 3 मिमी. मोटाई होती है। स्वर्ण पदक में 6 ग्राम तक का सोना होता है।

ओलंपिक खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Facts about Olympic Games in Hindi)

  • आधुनिक ओलंपिक खेल 6 अप्रैल, 1896 को ग्रीस की राजधानी एथेंस में शुरू हुए।
  • ओलम्पिक झंडा एक दूसरे से जुड़े हुए पांच रंगीन वृत्तों का प्रतीक है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का प्रधान कार्यालय लुसाने, स्विट्ज़रलैंड में है।
  • महिलाओं की भागीदारी की शुरुआत ओलंपिक खेलों में सन् 1900 में की गई थी।
  • पहले भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने ओलंपिक खेलों में भाग लिया था उनका नाम है – ‘नॉर्मन प्राइसहार्ड’।
  • लंदन तीन बार ओलंपिक खेलों का आयोजन करने वाला दुनिया का पहला शहर है।
  • मैरी लीला रो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला थी।

FAQs

Q. ओलंपिक की पांच रिंग क्या दर्शाती है?

ANS. पांच महाद्वीपों को- अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अफ्रीका को दर्शाती है।

Q. भारत ने अपना पहला ओलंपिक खेल कब खेला?

ANS. 1900 में और दो रजत पदक भी जीते थे

Q. अब तक कितने ओलंपिक हो चुके है?

ANS. 33वें ओलंपिक खेल 2024 का आयोजन पेरिस में हो रहा है

Q. ओलंपिक खेल 2028 की मेजबानी कौनसा देश करेगा?

ANS. अमेरिका

यह भी देखे –

Leave a Comment

पेरिस ओलम्पिक 2024 से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें Cristiano Ronaldo : मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़े रोचक तथ्य फीफा पुरुष विश्व कप 2034 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? FIFA World Cup : फीफा वर्ल्ड कप से जुड़े रोचक तथ्य FIFA World Cup Winners : जानिए कौन-कौनसी टीम विश्व विजेता रह चुकी है?
पेरिस ओलम्पिक 2024 से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें Cristiano Ronaldo : मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़े रोचक तथ्य फीफा पुरुष विश्व कप 2034 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? FIFA World Cup : फीफा वर्ल्ड कप से जुड़े रोचक तथ्य FIFA World Cup Winners : जानिए कौन-कौनसी टीम विश्व विजेता रह चुकी है?