Padma Awards 2024 : पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची और इतिहास

हाल ही में राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2024 का आयोजन किया गया। 2024 में 132 हस्तियों को पद्म अवार्ड्स दिए गए है। इनमें शामिल है – पद्म श्री (110 लोगों को), पद्म भूषण (17 लोगों को) और पद्म विभूषण (5 लोगों को)। इस लेख में आप जानेंगे तीनों पुरस्कारों से सम्बंधित जानकारी और किन-किन हस्तियों को सम्मानित किया गया है? के बारें में –

Padma Awards 2024 Winners List
Padma Awards 2024

पद्म विभूषण (Padma Vibhushan Awards 2024)

  • पद्म विभूषण भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
  • पद्म विभूषण सबसे पहले सत्येन्द्रनाथ बोस, जाकिर हुसैन, नंदलाल बोस, वीके कृष्ण मेनन को दिया गया था।
  • शुरुआत में यह पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जाता था किन्तु 1955 के संशोधन के बाद से यह मरणोपरांत भी दिया जाने लगा।
  • मरणोपरांत पद्म विभूषण प्राप्त करने वाले नागरिक थे – विक्रम साराभाई, आदित्य नाथ झा, मोहम्मद सादिक।

पद्म विभूषण 2024 से सम्मानित हस्तियों के नामों की सूची

क्षेत्र नाम
कला 1. श्रीमती पद्मा सुब्रमण्यम
2. श्री कोनीदेला चिरंजीवी
3. श्रीमती विजयमाला बाली
सार्वजनिक कार्य 1. श्री एम. वैंकया नायडू
सामाजिक कार्य 1. श्री बंधेश्वर पाठक

पद्म भूषण (Padma Bhushan Awards 2024)

  • देश की विशिष्ट सेवा में कार्यरत लोगों को यह पुरस्कार दिया जाता है।
  • पद्म भूषण 1-3/16 इंच का एक बैच होता है। इसमें देवनागरी लिपि में पद्म भूषण लिखा होता है।
  • भारत का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार है पद्म भूषण।
  • 2024 में पद्म भूषण 17 लोगों को दिया गया है।

पद्म भूषण 2024 विजेताओं की सूची

क्षेत्र नाम
कला 1. उषा उत्थुप
2. श्री मिथुन चक्रवर्ती
3. श्री राजदत्त
4. श्री प्यारेलाल शर्मा
5. श्री विजयकांत (मरणोपरांत)
सार्वजनिक मामले 1. श्री ओलानचेरी राजगोपाल
2. फ़ातिमा बीवी (मरणोपरांत)
3. श्री राम नाईक
4. श्री सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत)
चिकित्सा 1. श्री चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर
2. श्री अश्विन बालचंद मेहता
3. श्री तेजस मधुसूदन
व्यापार और उद्योग 1. श्री यंग लियू
2. श्री सीताराम जिंदल
अन्य 1. श्री तोग्दान रिनपोछे
2. श्री कुंदन व्यास
3. श्री एन कामा

पद्म श्री (Padma Shri Awards 2024 in Hindi)

  • पद्म श्री भारत में दिया जाने वाला चौथा सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • यह सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा और समाज सेवा, व्यापार व उद्योग आदि के क्षेत्र में दिया जाता है।
  • पद्म श्री 2024 से 110 लोगों को सम्मानित किया गया है।

पद्मश्री 2024 से सम्मानित कुछ लोगों की सूची

पद्मश्री पुरस्कार भारत की 110 हस्तियों को दिया गया है जिनमें से कुछ की सूची निम्न है –

क्षेत्र नाम
खेल 1. श्री हरबिंदर सिंह
2. पूर्णिमा महतो
3. गौरव खन्ना
4. श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया
5. श्री उदय विश्वनाथ देशपांडे
6. रोहन बोपन्ना
7. जोशना चिनप्पा
साहित्य और शिक्षा 1. श्री राजाराम जैन
2. पियरे सिल्वेन
3. फ्रेड नेग्रित
4. श्रीमुनी नारायण प्रसाद
5. नवजीवन रस्तोगी
6. कुरेला विट्ठालाचार्य
7. श्री भगवतीलाल राजपुरोहित
8. श्री यशवंत सिंह
कृषि 1. श्री संजय अनंत पाटिल
2. यानुंग लेगो
3. श्री सत्यनारायण बेलेरी
चिकित्सा 1. श्री हेमचंद माझी
2. जी नचियार
3. राधेश्याम पारिक
4. श्री चंद्रशेखर चन्नपटना
विज्ञान एवं इंजिनियरिंग 1. हरी ओम
2. श्री रामचंदर सिहाग
3. एकलव्य शर्मा
4. श्री रामचेत चौधरी
5. नारायण चक्रवर्ती
कला 1. श्री गुलाम नबी डार
2. किरण नादर
3. सिलबी पासाह
4. श्री ओमप्रकाश शर्मा
5. गोदावरी सिंह
6. श्री गोपीनाथ स्वैन
7. श्री लक्ष्मण भट्ट तेलंग
8. श्री जगदीश लाभशंकर त्रिवेदी
9. श्री बाबूराम यादव
10. उर्मिला श्रीवास्तव
11. निर्मल ऋषि
12. शैलेश नायक
13. बिनोद महाराणा
14. श्री रामलाल बैरठ
15. श्री कालूराम बामनिया
16. जानकीलाल भांड
17. रेजवाना चौधरी बन्या

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में आपको पद्म अवार्ड (Padma Awards 2024) के बारें में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है जो कि आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति-महत्वपूर्ण है। इस विषय से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट करे। प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से भी प्रश्न पूछे जाते है

जनवरी से मार्च तक का करंट अफेयर पढ़े

Leave a Comment