Rajasthan Geography : राजस्थान भूगोल

Rajasthan Geography क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। भारत के एकीकरण के समय राजस्थान B श्रेणी का राज्य हुआ करता था। भारत के सन्दर्भ में राजस्थान की स्थिति उत्तर – पश्चिम है। आइये जानते है राजस्थान के स्थिति और विस्तार के बारें में –

Rajasthan के इतिहास से जुड़े कुछ तथ्य 

  • राजस्थान शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख बसंतगढ़ शिलालेख, सिरोही से मिलता है।
  • राजस्थान को राजपुताना सर्वप्रथम 1800 ई. में जॉर्ज थॉमस ने कहा।
  • प्राचीन समय में जहां राजाओं का शासन होता था नक़्शे में उस हिस्से का रंग पीला हुआ करता था।
  • वहीँ जहां अंग्रेजों का शासन होता था वहा रंग गुलाबी हुआ करता था।
  • राजस्थान के पश्चिम भाग के पोलिटिकल एजेंट कर्नल जेम्स टॉड थे।

राजस्थान में संभागीय व्यवस्था 

राज्य का एकीकरण 7 चरणों में पूर्ण हुआ। आखिरी चरण जो 1 नवम्बर 1956 को संपन्न हुआ उस समय जिलों की संख्या 26 थी। राज्य में वर्तमान में 7 संभाग है। 1 नवम्बर 1956 तक राजस्थान में 5 संभाग रहे। राजस्थान के सात संभाग निम्न है – 

  • जोधपुर संभाग  – जोधपुर संभाग राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग है। इसका कुल क्षेत्रफल 1,17,800 वर्ग किमी. है। जोधपुर संभाग में आने वाले जिले है – जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर, सिरोही, पाली।
  • बीकानेर संभाग  – बीकानेर संभाग क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा बड़ा संभाग है। इसका क्षेत्रफल 64,708 वर्ग किमी. है। इस संभाग का समीपवर्ती जिला जैसलमेर है। बीकानेर संभाग में आने वाले जिले – बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर।
  • अजमेर संभाग  – इस संभाग का क्षेत्रफल 43,848 वर्ग किमी है। अजमेर संभाग में 4 जिले आते है जो निम्न है – अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और नागौर।
  • उदयपुर संभाग  – उदयपुर संभाग का क्षेत्रफल 36,942 वर्ग किमी. है। इस संभाग में आने वाले जिले है – डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, चितौडगढ़ और उदयपुर।
  • जयपुर संभाग  – इस संभाग का क्षेत्रफल 36,615 वर्ग किमी है। जयपुर जिला 76 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है। जयपुर संभाग में आने वाले जिले है – झुंझुनू, अलवर, सीकर, दौसा और जयपुर।
  • कोटा संभाग  – कोटा संभाग में 4 जिले आते है जिनके नाम है – कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां। इस संभाग का क्षेत्रफल 24,204 वर्ग किमी है।
  • भरतपुर संभाग  – भरतपुर संभाग सातवां संभाग के जिसे 2005 में बनाया गया। इसमें आने वाले जिले है – धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और भरतपुर। इसका क्षेत्रफल 18,122 वर्ग किमी है।

Rajasthan के जिलों का आकार (Rajasthan Geography)

क्र. सं  जिलेंआकार
1.करौलीबतखाकार
2.टोंकपतंगाकार
3.बाड़मेरभारत जैसा
4.चितौड़घोड़े की नाल जैसा
5.सीकरउड़ते पक्षी जैसा, प्याले जैसा
6.जैसलमेरअनियमित बहुभुज जैसा
7.अजमेरत्रिभुजाकार
8.जोधपुरऑस्ट्रेलिया जैसा, मयूर जैसा
9.दौसाधनुषाकार
10.भीलवाड़ाआयताकार

राजस्थान की पड़ौसी राज्यों के साथ सीमा  (Rajasthan Geography)

राज्य की सीमा उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश का साथ लगती है। राजस्थान के 6 जिलों की सीमा गुजरात राज्य से लगती है, वहीँ 7 जिलों की हरियाणा से, 2-2 जिलों की क्रमशः पंजाब और उत्तरप्रदेश से। सबसे लम्बी सीमा मध्य प्रदेश से लगती है। राजस्थान के 10 जिले – कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चितौडगढ़, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बारां और बाँसवाड़ा मध्य प्रदेश की सीमा से लगते है।  

FAQs

Q. राजस्थान को राजपूताना सर्वप्रथम किसने कहा?

ANS. राजस्थान को राजपुताना सर्वप्रथम 1800 ई. में जॉर्ज थॉमस ने कहा।

Q. राजस्थान राज्य का एकीकरण कितने चरणों में पूरा हुआ था?

ANS. राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूर्ण हुआ था।

Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है?

ANS. राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

यह भी पढ़े –

Leave a Comment