Rajasthan History in Hindi : सामान्य परिचय  

Rajasthan History in Hindi राजस्थान का इतिहास काफी पुराना है। माना जाता है कि छठी शताब्दी के बाद से राजपूतों का उदय हुआ। राजपूतों के कारण ही राजस्थान को राजपुताना के नाम से जाना जाने लगा। संसार के प्राचीन ग्रन्थ ऋग्वेद में मत्स्य जनपद का उल्लेख मिलता है जो वर्तमान में राजस्थान में ही है।

आइये जानते है राजस्थान के बारें में विस्तार से –

shivarth education
Rajasthan History in Hindi

राजस्थान की सीमा – रेखा 

राज्य की सीमा उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश व हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश व दक्षिण-पश्चिम में गुजरात से लगती है। राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगती है जिसकी लम्बाई 1070 किमी है। इसका कुल क्षेत्रफल 342239 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

राजस्थान राज्य का गठन 

तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से ही राजस्थान का वर्तमान स्वरुप सामने आ पाया है।

राजस्थान में सभी रियासतों का एकीकरण का एकीकरण सात चरणों में पूर्ण हुआ। रियासतों का विलय कर 30 मार्च 1949 को राजस्थान राज्य का गठन किया गया। इसी कारण हर साल 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है।

राज्य का इतिहास (Rajasthan History in Hindi)

वैदिक काल में ऋग्वेद में मत्स्य राज्य का उल्लेख मिलता है। वाल्मीकि ने भी राजस्थान को ‘मरुकांतर’ की संज्ञा दी है। राजपुताना शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम जॉर्ज थॉमस द्वारा किया गया। उसके बाद कर्नल जेम्स टॉड ने इस प्रदेश को ‘रायथान’ की संज्ञा दी। जेम्स टॉड द्वारा 1829 में लिखी गयी प्रसिद्ध पुस्तक ‘Annals and Antiquities of Rajasthan’ में सर्वप्रथम राजस्थान शब्द का प्रयोग किया गया। राजस्थान में अनेक वीर योद्धाओं की भूमि रही है चाहे वो महाराणा प्रताप हो या पृथ्वीराज चौहान। चौहान, राजपूत, कछवाहा, गुहिल सभी राजवंशो का यहाँ शासन रहा।

राजस्थान की राजधानी क्या है?

राजस्थान की राजधानी जयपुर है जिसे गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर को बसाने का श्रेय महाराजा जयसिंह को जाता है। राज्यों के पुनर्गठन के बाद 1 नवंबर 1956 को जयपुर को राजधानी बनाया गया।

वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन है?

राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा है। राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे।

Google Web Story (राजस्थान के अब तक के मुख्यमंत्री की सूची)

वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कौन है?

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र है। राज्य के पहले राज्यपाल गुरुमुख निहाल सिंह थे।

राज्य की जलवायु (Rajasthan History in Hindi)

राजस्थान की जलवायु में विविधता पाई जाती है। राजस्थान राज्य की जलवायु शुष्क से उप-आर्द्र प्रकार की है। अरावली क्षेत्र के पश्चिम में मन वर्षा होती है। पूर्व में जलवायु अर्धशुष्क व उप-आर्द्र प्रकार की है। अरावली के पश्चिम में न्यून वर्षा, दैनिक तापान्तर, निम्न आर्द्रता और तीव्र हवाओं युक्त शुष्क जलवायु पाई जाती है।

भौगोलिक विशेषता (Rajasthan History in Hindi)

राजस्थान भारत के उत्तर – पश्चिम में स्थित है। राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भुजाकार या पतंगाकार है। राज्य की लम्बाई पूर्व से पश्चिम तक 869 किमी. है तथा उत्तर से दक्षिण तक 826 किमी. है। राज्य के विस्तार की बात करे तो पूर्व में सिलाना गाँव से पश्चिम में कटरा, फतहगढ़ तक है। और उत्तर में कोणा गाँव, गंगानगर से दक्षिण में बोरकुंद,कुशलगढ़ तक है। राजस्थान की प्रमुख नदियाँ है – चंबल, व्यास, बनास, माही, लूनी, सरस्वती, कालीसिंध आदि।

कर्क रेखा की स्थिति 

कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाडा से होकर गुजरती है। कुशलगढ़ में 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लम्बवत गिरती है। राजस्थान में केवल बांसवाडा ही है जहां सूर्य की किरणें लम्बवत गिरती है। 

राजस्थान राज्य के प्रतीक चिन्ह 

  • राज्य पक्षी    –   ग्रेट इंडियन बस्टर्ड 
  • राज्य पशु     –   चिंकारा 
  • राज्य पुष्प    –   रोहिड़ा  
  • राज्य वृक्ष     –   खेजड़ी 

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल (Rajasthan History in Hindi)

  • जयपुर
  • उदयपुर 
  • जोधपुर
  • सवाईमाधोपुर
  • जैसलमेर 
  • बीकानेर 
  • माउंट आबू 
  • अजमेर
  • पुष्कर
  • चितौड़गढ़  

मुख्यमंत्री की नियुक्ति और अब तक रहे मुख्यमंत्री की सबंधित आर्टिकल पड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

निष्कर्ष

इस पोस्ट के माध्यम से हमनें संक्षिप्त में Rajasthan History in Hindi बताने की कोशिश की है। आशा करते है की यह पोस्ट आप सभी अभ्यर्थियों के लिए सहायक सिद्ध हो। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया है तो इसे शेयर करे और कमेंट में सुझाव भी दे सकते है। 

FAQ

Q. राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?

ANS. 30 मार्च को

Q. राजस्थान में कहाँ सूर्य की किरणें लम्बवत गिरती है?

ANS. बाँसवाड़ा जिलें में सूर्य की किरणें लम्बवत गिरती है।

Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

ANS. राजस्थान

यह भी पढे

Leave a Comment