Shinzo Abe : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री । भारत में राष्ट्रीय शोक

Shinzo Abe : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री , 8 जुलाई, 2022 सुबह नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन में भाषण के दौरान एक पूर्व सैनिक ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे  की गोली मारकर हत्या कर दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 जुलाई को जापान के पूर्व पीएम के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया। 

shivarth education

आइये जानते है जापान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य –

जापान का परिचय 

  • जापान, एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित एक द्वीप देश है। 
  • जापान दुनिया का ग्यारहवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। साथ ही जापान घनी आबादी वाले देशों में से भी एक
  • इसके निकटतम पड़ोसी देश चीन , कोरिया, तथा रूस है। 
  • जापानी लोग अपने देश को निप्पोन या निहोन कहते हैं, जिसका मतलब होता है “सूर्योदय “  
  • जापान लगभग 3900 द्वीपों से मिलकर बना है।
  • जापान को प्रायः चार बड़े द्वीपों का देश कहा जाता है, यह हैं – होक्काइडो, होन्शु, शिकोकू तथा क्यूशू। 
  • जापान की 96 % जनता बौद्ध धर्म को मानती है इसलिए चीन के बाद बौद्ध आबादी वाला जापान सबसे बड़ा देश है। 

संविधान तथा शासन –

  • जापान के संविधान के अनुसार जापान की स्वायत्तता की बागड़ोर जापान की जनता के हाथों में है। 
  • जापान के वर्तमान संविधान में दूसरे देशों पर सैनिक कार्यवाही करने की मनाही है। 

Shinzo Abe के बारे में विस्तार से जानें –

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री (Shinzo Abe) का जीवनकाल –

  •  जापान के पीएम शिंज़ो आबे का जन्म टोक्यो में 21 सितंबर,1954 को राजनीतिक रूप से संपन्न परिवार में हुआ। 
  • 52 वर्ष की उम्र में 14 जुलाई, 2006 को शिंज़ो आबे जापान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए, जो 1941 के  फ्यूममेरो कोनोई के बाद चुने गए सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे।
  •  वह 2 बार जापान के पीएम रहे, 2006 में पहली बार प्रधानमंत्री बने और दूसरी बार वह 2012 – 2020 तक प्रधानमंत्री रहे, बाद में उन्हें स्वास्थ्य कारणों की वज़ह से इस्तीफ़ा देना पड़ा। 
  • वह रूढ़िवादी थे,उन्हें जापानी रक्षानीति के लिए एक कठोर लाइनर माना जाता था।
  • आबे के मंत्रीपद को उनकी सरकार की आर्थिक नीतियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता था, जिसका नाम ‘एबेनो मिक्स’ था। 

शिंज़ो आबे (Shinzo Abe) की भारत यात्रा –

  • शिंज़ो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री रहते हुए सबसे ज्यादा बार भारत का दौरा किया। 
  • आबे ने 2007 में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, और भारत के बीच चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता प्रारम्भ की। 
  • अगस्त 2007 में भारत की तीन दिवसीय यात्रा ने भारत और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के लंबे इतिहास पर एक नए द्विपक्षीय एशियाई गठबंधन का उद्घाटन किया। 
  • शिंजो आबे को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए भारत ने साल 2021 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 
  • सितम्बर 2017 में आबे गुजरात के गांधीनगर में भारत-जापान वार्ता में भाग लेने पहुंचे थे।
  • उन्होंने ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहमदाबाद व मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखी थी। 
  • वर्ष 2003 में शुरू किये गए वाइब्रेंट गुजरात को समर्थन देने वाला जापान पहला देश था। 
  • वे भारत के गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री थे। 
  • 2007 में शिंज़ो आबे भारत दौरे पर आये तब उन्होंने संसद में “दो समुद्रों के संगम” नाम की स्पीच दी, जो इंडो-पेसिफिक रिश्तों और भारत- जापान संबंधो का आधार बना। 

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें आपको Shinzo Abe और जापान के बारें में संक्षिप्त में बताने का प्रयास किया है। आशा करते है आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा। अगर लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर करे और कोई त्रुटी होने पर आप हमसे संपर्क भी कर सकते है।

FAQs

Q. Shinzo Abe कितनी बार जापान के प्रधानमंत्री रहे?

ANS. वह 2 बार जापान के पीएम रहे, 2006 में पहली बार प्रधानमंत्री बने और दूसरी बार वह 2012 – 2020 तक प्रधानमंत्री रहे।

यह भी पढ़े-

Leave a Comment