Solar System in Hindi ; सौरमंडल के 8 ग्रह

Solar System सूरज और उसके ग्रहीय मंडल को जोड़कर सौरमंडल बनता है। सौरमंडल में मुख्य रूप से 8 ग्रह, 5 बौने ग्रह और अरबों की संख्या में छोटे पिंड शामिल है। माना जाता है कि कोपरनिकस ने 1543 में बताया की सूर्य पृथ्वी के केंद्र में स्थित है। और सारे पिंड इसकी परिक्रमा करते है। सौरमंडल में सभी ग्रह अण्डाकार कक्षा में चक्कर लगाते है। जो ग्रह सूर्य से जितना पास होता है वो उतनी ही तेज़ी अपना घूर्णन पूरा करता है। 

आइये सौरमंडल के बारे में विस्तार से जानें –  (Solar System)

Solar System in Hindi
Solar System

सौरमंडल में कितने ग्रह स्थित है?

सौरमंडल में कुल 8 ग्रह स्थित है। कुछ ग्रह स्थलीय है तो कुछ गैसीय। यह आठ ग्रह है – बुध (Mercury), शुक्र (Venus), पृथ्वी (Earth), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter), शनि (Saturn), अरुण (Uranus), वरुण (Neptune) । 

ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी – (Solar System)

 बुध (Mercury) 

  • बुध सूर्य से सबसे निकट और आकार में सबसे छोटा ग्रह है।
  • इस ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में 88 दिन का समय लगता है।
  • यह लोहे और जस्ते से बना हुआ है।
  • यहाँ दिन बहुत गर्म और रातें बर्फीली होती है ।
  • बुध ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है।
  • यहाँ दिन का तापमान 427 डिग्री और रात का तापमान -173 डिग्री तक हो जाता है।

शुक्र (Venus) 

  • सूर्य से दूरी के आधार पर शुक्र ग्रह का दूसरा स्थान है।
  • शुक्र का आकार और बनावट पृथ्वी के बराबर ही है।
  • इसे पृथ्वी की जुड़वाँ बहन भी कहा जाता है।
  • शुक्र ग्रह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।

पृथ्वी (Earth) 

  • पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन है।
  • सूर्य से दूरी के आधार पर बुध और शुक्र के बाद पृथ्वी तीसरा ग्रह है।
  • पृथ्वी का व्यास 12756 किमी है।
  • इसे नीला ग्रह भी कहते है।
  • सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 15 करोड़ किमी है।

मंगल (Mars) (Solar System)

  • सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है।
  • इसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है।
  • पृथ्वी के अलावा मंगल पर ही जीवन और पानी होने की संभावना अधिक मानी जाती है।
  • सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत ओलम्पस मोन्स मंगल ग्रह पर ही स्थित है।
  • मंगल का 1 साल 687 दिन का होता है।

बृहस्पति (Jupiter) (Solar System)

  • यह एक गैसीय ग्रह है।
  • सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह और सूर्य से पांचवें स्थान पर है।
  • बृहस्पति को देवताओं का ग्रह माना जाता है।
  • रोमन सभ्यता ने अपने देवता जुपिटर के नाम पर इस ग्रह का नाम रखा था।

शनि (Saturn) 

  • बृहस्पति के बाद दूसरा बड़ा ग्रह है। यह सूर्य से छठे स्थान पर है।
  • गैलीलियो ने शनि ग्रह की खोज की थी।
  • शनि के 81 उपग्रह है।
  • शनि ग्रह की उत्पत्ति हाइड्रोजन और हीलियम से मानी जाती है।
  • इस ग्रह में छल्ले पाए जाते है।

अरुण (Uranus) 

  • यह गहरे हरे रंग का ग्रह है।
  • सौरमंडल में सूर्य से सातवाँ ग्रह है।
  • यह द्रव्यमान में पृथ्वी से 14.5 गुना भारी है।

वरुण (Neptune)  (Solar System)

  • द्रव्यमान क्र आधार पर सौरमंडल का तीसरा बड़ा ग्रह है।
  • वरुण ग्रह सूर्य से आठवें स्थान पर है।
  • इसका द्रव्यमान पृथ्वी से 17 गुना अधिक है।

सूर्य (Sun) 

  • सूर्य सौरमंडल के केंद्र में स्थित है।
  • सूर्य प्रकाश का असीमित स्रोत है।
  • सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 16 सेकंड लगते है।
  • सूर्य का व्यास पृथ्वी के व्यास से 109 गुना अधिक है।
  • सूर्य हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बना एक विशाल गोला है।

चन्द्रमा (Moon) 

  • चंद्रमा का आकार पृथ्वी का एक चौथाई है।
  • चंद्रमा के जिस स्थान पर नील आर्मस्ट्रांग ने कदम रखा था उसे Sea of Tranquility कहते है।
  • चंद्रमा से पृथ्वी की औसत दूरी 3,84,365 किमी है।
  • चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है।

अतः उपर्युक्त जानकारी से यह सिद्ध हुआ कि सौरमंडल सूर्य के परिवार को कहा जाता है। सभी ग्रह सूर्य के चारों और घूर्णन गति कर रहे है।

यह भी पढ़े-

शेयर करे –

Leave a Comment