Top 10 Government Jobs After 12th : 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी 

Top 10 Government Jobs After 12th, ssc exams, rrb group d, ssc gd constable, railway exams, ssc stenographer, post office job, nda exam

12वीं परीक्षा पास करते ही आप अपनी रूचि अनुरूप क्षेत्र चुन सकते है। स्नातक के कोर्स में एडमिशन के साथ आप कई सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते है। सरकारी नौकरी के लिए छात्रों का ग्रेजुएट होना ही आवश्यक नहीं है बल्कि आप 10वीं और 12वीं पास के बाद भी इन परीक्षाओं की तैयारी में लग सकते है। इस लेख में हम जानेंगे टॉप 10 सरकारी नौकरियों के बारें में – 

NDA Government Jobs 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा NDA की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में आर्मी, नौसेना और वायुसेना में काम करने का अवसर मिलता है।

  • योग्यता  –  12वीं उत्तीर्ण या उपस्थित होना
  • चयन प्रक्रिया  –  लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (Interview)
  • आयु-सीमा  –  16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष 

SSC CHSL Exam 

कर्मचारी चयन आयोग हर साल ssc chsl की परीक्षा की अधिसूचना जारी करता है। आयोग एलडीसी, यूडीसी, डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए यह भर्ती जारी की जाती है।

  • योग्यता  –  12वीं पास 
  • आयु-सीमा  –  18-27 वर्ष 

SSC MTS Exam 

कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), हवालदार पदों के लिए भर्ती जारी करता है। इसमें आवेदन ऑनलाइन और परीक्षा भी ऑनलाइन करवाई जाती है। टियर-1 की परीक्षा पास करने के बाद हवलदार पद के लिए शारीरिक दक्षता पास करना अनिवार्य है।

  • योग्यता  –  10वीं पास 
  • आयु-सीमा  –  18-25 वर्ष 

SSC GD Constable 

जीडी कांस्टेबल परीक्षा 17 साल के लिए आर्मी की नौकरी है। जीडी कांस्टेबल का मासिक वेतन 21,700 – 69,100 रूपए तक होता है। जीडी में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता (लम्बी कूद, ऊँची कूद) परीक्षा भी होती है।

  • योग्यता  –  10वीं पास 
  • आयु-सीमा  –  18-23 वर्ष 

RRB Group D Government Job 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में करियर की शुरुआत करने के इच्छुक अभ्यर्थी rrb group d के लिए अप्लाई कर सकते है। ग्रुपडी में चार चरणों में चयन प्रक्रिया होती है – कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण।

  • योग्यता  –  10वीं पास 
  • आयु-सीमा  – 18-33 वर्ष 

SSC Stenographer 

अगर आप स्टेनोग्राफी में अपना करियर बनाना चाहते है तो एसएससी स्टेनोग्राफर की जॉब एक अच्छा विकल्प है।

  • योग्यता  –  12वीं 
  • आयु-सीमा  –  18-30 वर्ष 

RRB NTPC 

रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी श्रेणियों के लिए भर्ती जारी की जाती है। 12वीं पास और ग्रेजुएट दोनों स्तर के लिए भर्ती जारी की जाती है। अगर आप 12वीं पास है तो जूनियर क्लर्क, रेलवे क्लर्क, टिकट क्लर्क और टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते है।

  • योग्यता  –  12वीं पास 
  • आयु-सीमा  –  18-33 वर्ष 

Post Office Bharti 

भारतीय डाक विभाग पोस्टमेन, मेल गार्ड, डाक सेवक जैसे पदों के लिए अधिसूचना जारी करता है। इसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जात है।

  • योग्यता  –  12वीं 
  • आयु-सीमा  –  18-27 वर्ष 

Assistant Loco Pilot 

लोको पायलट बनने के लिए शारीरिक मजबूती की आवश्यकता है। इसमें लिखित परीक्षा के साथ मेडिकल टेस्ट भी होता है।

  • योग्यता  –  10वीं/12वीं पास 
  • आयु-सीमा  – 18-30 वर्ष 

State Police Government Job 

विभिन्न राज्यों द्वारा पुलिस भर्ती की अधिसूचना जारी की जाती है। पुलिस में जाने की इच्छा रखने वाले छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते है।

  • योग्यता  –  12वीं पास 
  • आयु-सीमा  –  18-27 वर्ष 

निष्कर्ष

किसी भी सरकारी नौकरी (Top 10 Government Jobs After 12th) के लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कड़ी मेहनत और धैर्य। चाहे परीक्षा की तैयारी हो या कोई कौशल (Skills) की तैयारी सबसे पहले अपनी रूचि को पहचाने और सही निर्णय लें। परीक्षा से संबंधित किसी भी सहायता के लिए आप हम से संपर्क कर सकते है।

Rajasthan Police Constable Bharti 2023SSC CHSL Exam Pattern in Hindi SSC MTS Syllabus in Hindi
CRPF Syllabus in Hindi SSC GD Syllabus in Hindi

FAQs

Q. rrb ntpc की पात्रता क्या है?

ANS. 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Leave a Comment