Unicef ka mukhyalay kaha hai : भारत में यूनिसेफ की क्या भूमिका है?

Unicef ka mukhyalay kaha hai यूनिसेफ की हिंदी में फुल फॉर्म है संयुक्त राष्ट्र बाल कोष। 11 दिसंबर को हर साल यूनिसेफ दिवस मनाया जाता है। यूनिसेफ के क्षेत्रीय कार्यालय पनामा, नेपाल, स्विट्ज़रलैंड, थाईलैंड, जॉर्डन, और केन्या जैसे देशों में है। यूनिसेफ इंडिया की शुरुआत 75 साल पहले 1949 में हुई थी। आइये जानते है UNICEF के बारें में विस्तार से-  

Unicef ka mukhyalay kaha hai
Unicef ka mukhyalay kaha hai

यूनिसेफ क्या है? और इसका काम क्या है? (What is Unicef?)

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष को शुरू करने की बात 1943 में एक चिकित्सक और वैज्ञानिक लुडविक राजचमन द्वारा रखी गई थी। उन्होंने एक लेख प्रकाशित करके कहा कि संयुक्त राष्ट्र में एक स्वास्थ्य सेवा संगठन होना चाहिए। इसी सुझाव को ध्यान में रखते हुए 11 दिसंबर 1946 को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष यानि यूनिसेफ की शुरुआत की गई।

यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है जो बच्चों में बीमारी की रोकथाम, टीकाकरण, पोषण का ध्यान रखना, शिक्षा जैसी समस्याओं को सुलझाने का कार्य करती है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस संस्था की स्थिति और भी मजबूत हो गई थी। इसका मुख्य कारण था युद्ध में पीड़ित महिलाओं और बच्चो को आश्रय और राहत सामग्री मुहैया करवाना।

1953 में इस संस्था का स्थाई स्थान हो जाने से इसका नाम संयुक्त राष्ट्र बाल कोष कर दिया गया। इसके नाम से ‘अंतर्राष्ट्रीय’ और ‘आपातकालीन’ इन दो शब्दों को हटा दिया गया।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष में कितने देश है? (Unisef Country Members)

यूनिसेफ दुनिया के विभिन्न देशों में हो रहे स्वास्थ्य, बाल अधिकार का ध्यान रखने के लिए एक कार्यकारी बोर्ड होता है। इस्मने 36 प्रतिनिधि होते है। यूनिसेफ वर्तमान में 191 देशों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के साथ मिलकर काम कर रहा है। यूनिसेफ महिलाओं और बच्चों के पोषण, एचआईवी, पोलियो, असहाय को आश्रय, महिलाओं और बच्चों में टीकाकरण जैसी सुविधाएँ देने का काम करता है। 

यूनिसेफ और भारत (UNICEF India)

भारत में यूनिसेफ के 75 वर्ष पूरे हो चुके है। यूनिसेफ ने बाल विवाह, बाल अधिकारों का शोषण जैसे कई मुद्दों पर भारत सरकार को सहयोग प्रदान किया है। फिर चाहे वो सुनामी हो या पोलियो मुक्त भारत या फिर कोविड-19। भारत और यूनिसेफ के साथ की कुछ झलकियाँ इस प्रकार है –

  • 1954 में श्वेत क्रांति के समय भारत में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट डालने में मदद की थी।
  • मलेरिया को समाप्त करने के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में नए उपकरण और तकनीकी सहायता प्रदान की।
  • गर्भवती माताओं और शिशुओं के पोषण का ध्यान रखने के लिए 1954 में आईसीडीएएस योजना की शुरुआत भी की।
  • 1985 में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में भी यूनिसेफ का भारत को सहयोग रहा।
  • आरटीआई अधिनियम लाकर बच्चों को निःशुल्क स्कूली शिक्षा अनिवार्य किया।
  • स्वच्छ भारत मिशन और 2012 में भारत एक पोलियो मुक्त देश घोषित हुआ, इन सभी अभियानों में यूनिसेफ का सहयोग रहा।

यूनिसेफ का मुख्यालय कहाँ है? (Unicef ka mukhyalay kaha hai)

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष में वित्तीय सहायता दो-तिहाई तो देशों की सरकारों से आती है। और बाकी निजी समूह या समितियों की मदद से आती है। यूनिसेफ का मुख्यालय (Unicef ka mukhyalay kaha hai) न्यूयार्क, अमेरिका में है। इसके वर्तमान कार्यकारी निदेशक कैथरीन एम रसेल है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के राजदूत (Brand Ambassador)  

यूनिसेफ बच्चों की जरूरतों के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए राजदूत का चयन करता है। ये राजदूत कोई खिलाड़ी या अभिनेता हो सकता है, जो लोगों में लोकप्रिय हो। इस लोकप्रियता के अपनी बात को पहुँचाना और भी आसन हो जाता है। डैनी केय (1954) में यूनिसेफ के पहले सेलेब्रिटी राजदूत रहे। अमिताभ बच्चन, प्रियंका चौपड़ा, आयुष्मान खुराना जैसे अभिनेता और खिलाड़ी भी इसके राजदूत रह चुके है।

  • वर्तमान में करीना कपूर ख़ान को unicef का राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया गया है।

यह भी देखें – ब्रिक्स क्या है? कौनसे देश इसमें शामिल है?

यूनिसेफ की कुछ अनोखी पहल 

  • 2015 में यूनिसेफ किड पॉवर लांच किया गया जिसमें दुनिया का पहला “वियरेबल फॉर गुड” एक्टिविटी ट्रेकर विकसित किया गया। यह एक हार्डवेयर था जो बच्चों की फिटनेस का ध्यान एक एप के माध्यम से रखता था।
  • ‘ट्रिक और ट्रीट’ एक ऑरेंज कलर का यूनिसेफ बॉक्स था जो कि स्कूली बच्चों को दान किया गया था।
  • बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के लिए यूनिसेफ ने एनिमेटेड कार्टून कार्यक्रम का संग्रह भी लांच किया।

निष्कर्ष 

यूनिसेफ (Unicef ka mukhyalay kaha hai) के इन्हीं प्रयासों के कारण इसे 1965 में नोबेल पुरस्कार, 1989 में इंदिरा गाँधी पुरस्कार दिया गया। समाज सेवा करने वाली इस संस्था की जानकारी लोगों के साथ शेयर करे।

यूनिसेफ से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Unicef ka mukhyalay kaha hai)

Q. UNICEF की फुल फॉर्म क्या है?

ANS. United Nations Children’s Fund (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष)

Q. यूनिसेफ की स्थापना कब हुई?

ANS. 11 दिसंबर 1946

Q. यूनिसेफ दिवस कब मनाया जाता है?

ANS. 11 दिसंबर

Q. यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसडर कौन है?

ANS. करीना कपूर खान

शेयर करे !

Leave a Comment