image credit : social media

यूनेस्को विश्व विरासत आगरा लाल किला 1573 में अकबर द्वारा बनवाया गया था, इसके इतिहास से जुड़े कुछ तथ्य जानते है -

image credit : social media

इस किले की गद्दी पर बैठने वाला पहला शासक था सिकंदर लोदी, उसके बाद बाबर, हुमायूँ, शेरशाह सूरी, और हेमू ने इस किले पर राज किया।

image credit : social media

अबुल फज़ल ने आगरा लाल किले को बादलगढ़ का नाम दिया था।

image credit : social media

आगरा लाल किले का निर्माण राजस्थान से लाए गए लाल बलुआ पत्थर से किया गया था।

image credit : social media

छत्रपति शिवाजी ने इसी किले के दीवाने-ए-ख़ास में औरंगजेब से मुलाकात की थी।

image credit : social media

औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहाँ को बंदी बना के रखा था, आठ साल के कठोर कारावास के बाद उनकी मृत्यु इसी किले में हुई।

image credit : social media

जिस कोहिनूर हीरे को अंग्रेज़ लूट कर ले गए थे बता दें की वो हीरा इसी किले में शाहजहाँ के मयूर सिंहासन की शोभा बढ़ाता था।

image credit : social media

आगरा लाल किला स्थापत्य कला का एक बेहतरीन नमूना है इसे 2004 में आगाखां पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, यह पुरस्कार वास्तुकला के क्षेत्र में दिया जाता है।

image credit : social media

शाहजहाँ द्वारा आगरा किले में नगीना मस्जिद का निर्माण करवाया गया था जो सिर्फ महिलाओं के लिए ही बनाई गई थी।