भूमध्य सागर के मध्य में दक्षिण यूरोप का एक देश है इटली, आगे जानते है इसके एकीकरण में किसका योगदान रहा?

मध्य युग तक इटली में रोमन साम्राज्य का शासन रहा लेकिन इसके पतन के बाद 11वीं शताब्दी में इटली में नए नगरों और राज्यों का विस्तार हुआ

इटली का एकीकरण असंख्य देशभक्तों के बलिदान, कूटनीति और समझदारी का नतीज़ा था

एकीकरण से पहले इटली सात राज्यों में विभाजित था, इसमें केवल एक ही राज्य पर इतालवी राजघराने का शासन थावो था - सार्डिनीया पीडमांड

बाकी लोम्बार्डी और वेनेशिया पर ऑस्ट्रिया का, रोम पर पोप का सिसली और नेपल्स पर स्पेन का शासन था

इटली के राष्ट्रवादियों द्वारा 1815 में एकीकरण के लिए प्रयास शुरू किए गए

1870 में रोम को इटली में मिलाकर इटली का एकीकरण पूरा किया गया

इटली के एकीकरण में मेत्सिनी, कावूर और गैरीबाल्डी जैसे देशभक्तों का योगदान रहा