credit : social media

जानते है राष्ट्रीय समसामयिकी से जुड़े वनलाइनर्स जो है सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज़रूरी -

credit : social media

केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रसार भारती की समाचार साझाकरण सेवा PB-SHABD को लांच किया है, यह सेवा समाचार फीड प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

credit : social media

महतारी वंदन योजना' छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसका उद्देश्य जो शादी के लायक महिलाएं है उन्हें प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता प्रदान करना है।

credit : social media

मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी 2024 में जीत हासिल की है, मुंबई ने 8 साल में पहला रणजी खिताब जीता है और प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में उनका 42वां खिताब है।

credit : social media

बी साईराम को नदर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

credit : social media

भारत सरकार ने ग्रामीण गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए J-Pal South Asia के साथ साझेदारी की है, J-pal विश्व स्तर पर ग़रीबी के मामलों में रिसर्च में माहिर है।

credit : social media

वैश्विक मानव विकास सूचकांक में भारत 134वें स्थान पर है जबकि चीन 75वें और श्रीलंका 78वें स्थान पर है।

credit : social media

अहमदाबाद में 10 नई वन्दे भारत ट्रेनों की शुरुआत हुई है, इसी के साथ भारत में अब कुल 102 वन्दे भारत ट्रेनें हो गई है, यह ट्रेन देश के 250 से अधिक जिलों तक पहुंची है।