भारत का नियाग्रा जलप्रपात किसे कहा जाता है?
Learn
More
नियाग्रा जलप्रपात अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित है।
लेकिन भारत में एक जलप्रपात स्थित है जिसे भारत का नियाग्रा कहा जाता है, वह है - चित्रकोट जलप्रपात।
चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित है।
चित्रकोट जलप्रपात का आकार अमेरिका के नियाग्रा जलप्रपात से मिलता है इस कारण इसे 'भारत का नियाग्रा जलप्रपात' कहा जाता है।
चित्रकोट जलप्रपात का आकार घोड़े की नाल के समान है।
90 फीट ऊँचा यह जलप्रपात इन्द्रावती नदी पर स्थित है।
चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक भराव क्षमता वाला जलप्रपात है।
इस जलप्रपात में बोर मछली बहुतायत में मिलती है।