World Ozone Day in Hindi : ओजोन क्या है?क्यों मनाया जाता है यह दिन?

World Ozone Day in Hindi हमारी पृथ्वी के चारों और गैसों का आवरण पाया जाता है जो कि मानव जीवन के प्रति उत्तरदायी है। इसे ही वायुमंडल कहा जाता है। वायुमंडल के 5 भाग है उनमे से एक भाग में पायी जाती है ओजोन परत। इस परत को नुकसान से बचाने के लिए ओजोन दिवस मनाने की शुरूआत हुई। आइये जानते है विस्तार से –

ओजोन क्या है? (What is Ozone)

ऑक्सीजन के तीन अणु मिलकर एक गैस बनाते है जिसे ओजोन कहते है। यह हल्के नीले रंग की गैस होती है। इसकी गंध तीखी होती है। सामान्यतः ओजोन की सांद्रता 0.02-0.07ppm होती है।

ओजोन परत क्या है? (Ozone Layer in Hindi)

समतापमंडल में ओजोन गैस उपस्थित होती है। ओजोन गैस की यही परत ओजोन मंडल या ओजोन परत कहलाती है। ओजोन परत सूर्य की पराबेंगनी किरणों को पृथ्वी के वायुमंडल में आने से रोकती है। इसलिए इसे पृथ्वी का रक्षा कवच या पृथ्वी की छत कहा जाता है। समताप मंडल में स्थित ओजोन परत का सभी प्रकार के जीवों जैसे पौधों, मनुष्य, जंतु आदि के लिए बहुत महत्व है। समतापमंडल में ओजोन की मात्रा में कमी हो रही है। इसकी कमी या अपक्षय के कई कारण हो सकते है –

वायुमंडल

हमने ऊपर यह जाना कि ओजोन परत क्या है यह कहाँ पाई जाती है। हमने देखा की ओजोन समतापमंडल में पाई जाती है। अब सवाल यह आता है की यह समतापमंडल क्या होता है? वायुमंडल मुख्यतः 5 भागों में बंटा हुआ है जो कि निम्न है –

  • क्षोभमंडल

– इस भाग में गैसों का अनुपात स्थिर होता है। यह भाग पृथ्वी से 8-14 किमी के बीच होता है।

  • समताप मंडल

– क्षोभमंडल से 50 किमी की ऊंचाई तक समतापमंडल होता है। इस स्तर में ऑक्सीजन रासायनिक क्रिया द्वारा ओजोन में बदलती है।

  • मध्यमंडल

– समतापमंडल से 80 किमी ऊपर है मध्य मंडल। यहाँ दाब कम होता है और ताप ज्यादा होता है।

  • बाह्य वायुमंडल

– यह 80 किमी से 640 किमी तक का भाग है। यहाँ पराबेंगनी और अन्तरिक्ष किरणें मिलती है।

  • बर्हिमंडल

-640 किमी से आगे का भाग होता है बर्हिमंडल। यहाँ का तापमान अधिक होता है।

ओजोन के विनाश के कारण

अगर ओजोन की मात्रा में कमी आएगी तो सभी पराबेंगनी किरणें धरती पर आएगी जिससे धरती के तापमान में वृद्धि हो जायेगी। और तापमान बढ़ने के कारण धरती पर जीवन संकट में आ जाएगा। ओजोन के विनाश के मुख्य कारण निम्न है –

  • ओजोन में कमी के लिए ज़िम्मेदार है हैलोजनिक गैसे जैसे – क्लोरोफ्लोरोकार्बन, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन टेट्रोक्लोराइड, मिथाइल क्लोरोफोर्म आदि।
  • क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैसे प्रकाश रासायनिक क्रिया द्वारा ओजोन परत का विनाश करती है।
  • यह गैसे रेफ्रीजरेटर, सौन्दर्य प्रसाधन, अग्निशामक स्प्रे जैसी सामग्री में पाई जाती है।

ओजोन परत को अपक्षय से बचाने के लिए विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।

विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है और इसकी थीम है? ( World Ozone Day in Hindi)

ओजोन परत के क्षरण को रोकने के लिए मोंट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये गये और इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई।

  • विश्व ओजोन दिवस हर साल 16 सितम्बर को मनाया जाता है।
  • सभी जीवों के लिए जिस तरह ऑक्सीजन का महत्व है उतना ही महत्व ओजोन परत का भी है।
  • लेकिन 1970 में पहली बार वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया की ओजोन में छेद (ओजोन छिद्र) हो रहा है।
  • इसी कारण 1994 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा ओजोन दिवस को मनाने का फैसला किया गया।
  • पहला विश्व ओजोन डे 16 सितम्बर 1995 को मनाया गया।
  • इस दिवस की 2022 की थीम (World Ozone Day 2022 Theme) ‘मोंट्रियल प्रोटोकोल@35 : पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने का वैश्विक सहयोग’ थी।

ओजोन क्षय के प्रभाव (Ozone in Hindi)

इस परत के क्षय का प्रभाव जलवायु , मानव जाति, जैव समुदाय और पारिस्थितिकी पर पड़ेगा। आइये विस्तार से जानते है की ओजोन क्षय से क्या-क्या समस्याएं पैदा हो सकती है –

  • अगर समतापमंडल में ओजोन की अल्पता हुई तो धरातल पर पराबैंगनी किरणें सीधी पड़ेगी जिससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पैदा हो जायेगी।
  • ओजोन में कमी से क्षोभमंडल में हाइड्रोजन पराक्साइड की मात्रा में वृद्धि होगी जो अम्ल वर्षा का कारण बन सकता है।
  • तापमान में वृद्धि से फसलें सूखने लगेगी और उत्पादकता में भी कमी आएगी।
  • मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आएगी और लोगों में त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ जाएगा।
  • प्रकाश रासायनिक क्रियाओं में वृद्धि होगी जिससे जहरीला कोहरा बढ़ जाएगा जो मानव शरीर के श्वसन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालेगा।

ओजोन परत के क्षरण की समस्या का समाधान

इस समस्या से बचने के लिए हमे अधिकाधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और लोगों को भी लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। विनाश के कारण बनी गैसों का उत्सर्जन जिन भी उपकरणों से होता है जैसे वाहनों का धुंआ, नाभिकीय विस्फोट आदि कम होना चाहिए।

निष्कर्ष

दोस्तों उक्त लेख में हमने ओजोन दिवस (World Ozone Day in Hindi) और ओजोन के बारें में विस्तार से समझाया है। उम्मीद करते है आपको हमारी मेहनत अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।

FAQs

Q. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

ANS. 16 सितम्बर को प्रतिवर्ष विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।

Q. ओजोन क्या है?

ANS. यह एक हल्के नील रंग की गैस है।

Q. ओजोन दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

ANS. 1995 में पहला विश्व ओजोन दिवस मनाया गया था।

Q. समतापमंडल क्या है?

ANS. जहाँ ऑक्सीजन रासायनिक क्रिया द्वारा ओजोन में बदल जाती है वह स्तर समतापमंडल होता है।

यह भी पढ़े-

शेयर करे –

Leave a Comment